अन्य डीमैट अकाउंट
आप में से अधिकांश लोगों ने डीमैट खाते के बारे में सुना होगा। लेकिन इसका वास्तव में क्या अर्थ है, शायद आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे। आइए जानें इस समीक्षा में डीमैट खाते का महत्व क्या है।
डीमैट खाते से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए डीमैट खाता परिचय को पढ़ें।
डीमैट खाते का क्या महत्व मूल रूप से डिमैटेरियलाइजेशन का ही मतलब है। इस खाते को खोलने का एकमात्र उद्देश्य आपको इलेक्ट्रॉनिक रूप में सिक्योरिटीज को रखने में मदद करना है, जो पहले नहीं था। उन दिनों के दौरान, होल्डिग्स फिजिकल रूप में होते थे।
डीमैट खाता एक बचत खाते की तरह ही होता है जो आपके बैंक के पास होता है। बचत खाता वह होता है जहां आप कड़ी मेहनत करके जो पैसा कमाते है,और उसे जमा करते हैं
डीमैट खाता वह होता है जहां आप अपने स्टॉक रखते हैं। यदि आसान भाषा में बोले तो डीमैट खाता ही बचत खाता है!

आप मोतीलाल ओसवाल डीमैट खाता खोलने पर डीमैट खाते के बारे में अधिक जान सकते हैं।
डीमैट अकाउंट और ऑनलाइन ट्रेडिंग का महत्व
एक निवेशक के लिए डीमैट खाता कई तरीकों से बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे कुछ महत्वों पर नीचे चर्चा की गई है:
- इलेक्ट्रॉनिक रूप में बहुत सुरक्षित होते है: शेयरों का भौतिक रूप में संभाल कर रखना काफी मुश्किल था। हमेशा स्टॉक प्रमाण पत्र खोने की संभावना रहती थी। और दूसरी तरफ, डीमैट खाता स्टॉक की मदद से इलेक्ट्रॉनिक रूप में बनाए रखा जाता है जो नुकसान की संभावनाओं को समाप्त करता है।
- जिसके बिना आप व्यापार नहीं कर सकते: डीमैट खाते का एक महत्व पूर्ण तथ्य यह भी है कि आप इसके बिना शेयर बाजार में व्यापार नहीं कर सकते! इस आधुनिक युग में जहाँ सबकुछ इलेक्ट्रॉनिक है। इस प्रकार, यदि आप किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के शेयरों को सार्वजनिक रूप से खरीदने या बेचना चाहते हैं, तो आपका ट्रेडिग खाते के साथ साथ एक डीमैट खाता भी होना चाहिए।
- विभिन्न तरह के खातों को एक साथ जोड़ कर रखना: आपने कई अलग अलग तरह के वित्तय संबंध खातों में निवेश कर रखा होगा जैसे म्यूचुअल फंड, इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज आदि! जिन्हें विभिन्न स्थानों में बनाए रखना एक मुश्किल कार्य होता है! इसलिए आप इन सभी खातों को डीमैट खाते की सहायता से एक साथ जोड़ कर रख सकते है जो आपके काम को ओर आसान बना सकता है!
- बेहद सुरक्षित: कुछ ऐसे भी दिन थे जब ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन को जोखिम भरा माना जाता था। लेकिन इस आधुनिक युग में, सभी प्रकार के ऑनलाइन मौद्रिक लेन-देन के लिए कई सुरक्षा उपायों का उपयोग किया जाता है जो की बेहद सुरक्षित है! और यह डीमैट खाते के मामले में सच साबित हुआ है! डीमैट खाते से जुड़े विभिन्न तरह के सुरक्षा नियमो के कारण इसका महत्व निवेशको के बीच बढ़ गया है!
- बेहद सुविधाजनक: भौतिक स्टॉक्स से व्यापार करने का मतलब जब भी आपको स्टॉक्स में व्यापार करना हो तो अपने ब्रोकर से मुलाक़ात करनी होती थी जो की आपके लिए बेहद असुविधाजनक होता होगा! लेकिन स्टॉक्स के इलेक्ट्रॉनिक रूपों में आगमन के बाद से, इस सब से निवेशकों का जीवन बहुत आसान और सुविधाजनक हो गया है और अब जब भी आप शेयर बाजार में व्यापार करना चाहते हैं तो अपना डीमैट खाता खोले ओर शेयर बाजार में व्यापार के लिए आगे बढ़े!
- स्थिति के अनुरूप काम करने की जगह: डीमैट खाते का एक और बड़ा महत्व यह भी है की यह खाता स्थिति के अनुरूप काम करने तथा व्यापार स्वतंत्रता प्रदान करता है।
- डीमैट खाते पर आप आसानी से हैंड हेल्ड उपकरणो से या अपने कंप्यूटर से व्यापार कर सकते हैं! इसलिए ये खाता होने पर जब भी आप व्यापार करना चाहते है तो आपको कंप्यूटर के सामने बैठने की कोई ज़रूरत नहीं है। आप चलते समय भी इस खाते में कोई भी स्टॉक खरीद और बेच सकते हैं।
हालांकि डीमैट खाता खोलने के लिए बहुत सारे दस्तवोजो की आवश्यकता होती है, लेकिन फिर भी यह खाता आपको दी जाने वाली सुविधा और लाभ के लायक है।
यह पर आप डीमैट खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की विस्तृत समीक्षा देख सकते हैं।
यदि आप शेयर बाजार में ट्रेड के साथ शुरुआत करना चाहते हैं, और डीमैट खाता खोलना चाहते हैं तो बस नीचे दिए गए फॉर्म में कुछ मौलिक विवरण भरें। जिसके बाद आपके लिए एक कॉलबैक की व्यवस्था की जाएगी:
![1star](https://hindi.adigitalblogger.com/wp-content/plugins/all-in-one-schemaorg-rich-snippets/images/1star.png)