फ्येर्स मार्केट मोबाइल ऐप

अन्य ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के बारे में

फ्येर्स मार्केट मोबाइल ऐप

6.8

गति

7.0/10

उपयोग में आसानी

6.5/10

विश्लेषण उपकरण

7.0/10

डेटा सटीकता

7.0/10

विश्वसनीयता

6.5/10

Pros

  • अच्छी गति
  • सुरक्षित

Cons

  • नये अपडेट आने में समय लगता है
  • कम फीचर्स

फ्येर्स मार्केट मोबाइल ऐप का परिचय

Fyers Markets Mobile App Review

फ्येर्स, उन कुछ सेवा क्षेत्र के शेयर दलालों में गिना जाता है जिन्होंने बाज़ार में कुछ सालों पहले ही कदम रखने के बावजूद अपने लिए संतोषजनक बढ़त हासिल की है | भिन्न उपकरणों पर अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स अर्थात मंच को विकसित करना, फ्येर्स के सर्वप्रथम कार्यो में से एक रहा है | फ्येर्स वन के नाम से उपलब्ध कराया जाने वाला इनका टर्मिनल आधारित ट्रेडिंग सॉफ्टवेर अपने उच्च प्रदर्शन के लिए जाना जाता है |

इसके साथ ही साथ, पिछले कुछ ही समय में, ग्राहक अनुभव को समझते हुए और तकनीक को सही इस्तेमाल में लाते हुए, इनके मोबाइल ऐप में भी काफी सुधार आया है |

इस विस्तृत समीक्षा में हम फ्येर्स मार्केट के नाम से जाने वाले मोबाइल ऐप के बारे में बात करेंगे- इसकी विशेषताओं, गुणों, कमियों के बारे में पूरी जानकारी देंगे और इसके संपूर्ण रूप से इसे समझेंगे |

Read this Review in English

फ्येर्स मार्केट मोबाइल ऐप की विशेषताएँ

  • जैसे ही उपयोगकर्ता एप्लीकेशन में प्रवेश करता है वैसे ही उसे बाज़ार की मौजूदा स्थिति की समीक्षा मिल जाती है और साथ में उसके पास चुनिन्दा उद्योगों से जुडी सूचियों से संबधित जानकारी भी मिल जाती है |

Fyers Markets Mobile App Review

  • जानकारियों को ग्राफ अर्थात रेखाचित्र द्वारा समझाया जाता है | उदहारण के तौर पर पुट/काल रेश्यो, आर एवं एस, इत्यादि | इस प्रकार की समीक्षा और चित्र प्रदर्शन के द्वारा , उपयोगकर्ता जल्द ही निर्णय ले पाते हैं | यह ख़ास तौर पर इंट्रा डे ट्रेडिंग अर्थात एक ही दिन में खरीद बेच पूरी करने वाली ट्रेडिंग के लिए उपयुक्त है |

Fyers Markets Mobile App Review

  • किसी भी शेयर के विशेष आकड़ों या उस से सम्बंधित संख्याओं को समझने के लिए, फ्येर्स का यह मोबाइल ऐप व्यापक एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराता है |

Fyers Market Mobile App Review

  • बाज़ार की स्थिति को समझने के लिए, इस ऐप में हीट मैप फीचर नामक सुविधा उपलब्ध है | इस सुविधा के प्रयोग से आप किसी भी शेयर में हो रही बढ़त या नुकसान को , रंगों के संकेत द्वारा समझ सकते हैं ( साधारण तौर पर लाल या हरे रंग ) | इसके प्रयोग से आपको किसी भी विशेष शेयर की चाल को समझने के लिए आपको उस से जुडी ख़बरों पर नज़र नहीं रखनी पड़ेगी | यह इस प्रकार दिखता है |

Fyers Markets Review

  • अग्रिम विश्लेषण के लिए, उपयोगकर्ता अपनी ज़रुरत के अनुसार तकनीकी सूचकों का उपयोग कर सकते हैं और किसी भी शेयर की संपूर्ण जानकारी और सूचियों पर समझ हासिल कर सकते हैं |

Fyers Markets Mobile App Review

  • यदि आप उन में से हैं जो की तकनीकी और मौलिक विश्लेषण करने की इच्छा रखते हैं तो फ्येर्स मार्केट आपके लिए भिन्न प्रकार की चार्टिंग या चित्रों द्वारा समझाए जाने की सुविधा उपलब्ध कराता है | इस सम्बन्ध से आप पिछले तीस दिन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

Fyers Markets Mobile App Review

गूगल प्ले स्टोर पर फ्येर्स मार्केट मोबाइल ऐप के आकड़ें इस प्रकार हैं :

कितनी बार इंस्टॉल हुआ 5000 - 10000
साइज़ 14 MB
नकारात्मक रेटिंग 20%
संपूर्ण प्रतिक्रिया
अपडेट आवृत्ति 5 हफ्ते

 

फ्येर्स मार्केट मोबाइल ऐप की कमियाँ

  • जैसा की ऊपर दिए गए टेबल में दिखाया गया है, मोबाइल ऐप को नए बदलावों से अवगत कराने की या अपडेट करने की प्रक्रिया को सुधारा जा सकता है | वह शेयर दलाल जो की बेहतर तकनीक का उपयोग करते हैं, वह हर चार हफ़्तों में अपने मोबाइल ऐप को अपडेट करते हैं |
  • पुरानी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हिस्टोरिकल चार्टिंग अर्थात बीते समय के चार्ट्स की सुविधा उपलब्ध नहीं है |
  • अतिथि लॉग इन में दिया गया ओटीपी काम नहीं करता है |
  • कीमतों से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराने वाली अलर्ट या नोटीफीकेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है |

फ्येर्स मार्केट मोबाइल ऐप के लाभ

  • जब तकनीकी विश्लेषण को ध्यान में रखते हुए मोबाइल ऐप की बात की जाए तो यह भारत के सर्वश्रेष्ठ मोबाइल ऐप में से एक है | इसमें स्क्रीनेर्स, हीट मैप्स, टेक्निकल इंडीकेटर्स अर्थात तकनीकी सूचकों जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं |
  • सरल उपभोक्ता अनुभव, आविष्कारी बनावट और आसानी से उपलब्ध हो जाने वाली जानकारी जैसी खूबियों के माध्यम से यह ऐप उपयोगकर्ताओं को सरलता से ट्रेडिंग करने की सुविधा प्रदान करता है |
  • यह अच्छे प्रदर्शन और जल्द सौदा पूरे हो जाने जैसी सुविधाएँ देता है | कम गति के इन्टरनेट कनेक्शन वाली जगहों पर भी यह काफी अच्छे से काम करता है |
  • जब किसी शेयर से जुडी नयी खबरों और जानकारी प्रदान करने की बात आती है तो यह ऐप खुद को समय समय पर अवगत करके कुशल सेवा उपलब्ध कराता है |
  • पैसे के लेन देन हेतु, इस ऐप के माध्यम से 25 से भी अधिक प्रमुख बैंकों के साथ फण्ड ट्रान्सफर की सुविधा उपलब्ध है |
  • फ्येर्स मार्केट अपनी कई परतों वाली सुरक्षा सेवा और विशेषताओं के लिए जाना जाता है |

क्या आप खाता खोलने के इच्छुक हैं ?

अपनी जानकारी यहाँ उपलब्ध करा दें ताकि आपको कॉल द्वारा संपर्क किया जा सके |

 

Photo Credits – www.fyers.com

Summary
Review Date
Reviewed Item
फ्येर्स मार्केट मोबाइल ऐप
Author Rating
41star1star1star1stargray

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 15 =