क्या रतन टाटा ने अपस्टॉक्स में निवेश किया है?

यदि आप अपस्टॉक्स के साथ ट्रेडिंग करते है या करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपस्टॉक्स के बैकग्राउंड के बारे में भी पता होना चाहिए, जैसे अपस्टॉक्स का ओनर कौन है, फंडिंग का स्रोत क्या है, टर्नओवर क्या है इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

कई निवेशक या ट्रेडर द्वारा अक्सर ये सवाल आता है की अपस्टॉक्स को फंडिंग कौन करता है। कुछ लोगों द्वारा ये दावा भी किया जाता है की रतन टाटा ने अपस्टॉक्स में पैसा लगाया है यानी फंडिंग की हुई है।

यहाँ हम इसी दावे के बारे में बात करेंगे की क्या रतन टाटा ने अपस्टॉक्स में निवेश किया है?

लेकिन पहले आपको अपस्टॉक्स के बारे में बुनियादी जानकारी दे देते है।

अपस्टॉक्स आरकेएसवी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड का एक ऑनलाइन ब्रांड है। यह 2009 में शामिल, आरकेएसवी सिक्योरिटीज मुंबई स्थित ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकरेज कंपनी है। 

अपस्टॉक्स एक डिस्काउंट ब्रोकर है जो अपने ग्राहकों को तेज और स्मार्ट ट्रेडिंग समाधान प्रदान करता है।

यदि आप शेयर मार्केट में काफी टाइम से है तो आपको अपस्टॉक्स के नाम से ही पता होगा की इसने कितने कम समय में अपना नाम कमाया है।

अधिक जानकारी के लिए, आप Upstox क्या है लिंक पर समीक्षा कर सकते हैं।

अब वापस अपने सवाल पर आते है क्या रतन टाटा ने अपस्टॉक्स में निवेश किया है? 

जी हाँ।

अप्सटॉक्स एक ऑनलाइन डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर है, जिसे रतन टाटा द्वारा फंडिंग किया गया है।

जनवरी 2020 तक कंपनी में उनकी 1.33% हिस्सेदारी थी।

अपस्टॉक्स निवेशक में शामिल हैं:

  • टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट – 31.1% हिस्सेदारी
  • कलारी कैपिटल पार्टनर्स – 15.21% हिस्सेदारी
  • जीवीके डेविक्स टेक्नोलॉजीज – 2.54% हिस्सेदारी।
  • रतन टाटा – 1.33% हिस्सेदारी

शेष 50% स्टाॅक कंपनी के प्रमोटर के पास हैं जिनमें रवि कुमार और श्रीनिवास विश्वनाथ शामिल हैं। और मूल रूप से कंपनी के फाउंडर भी है।

हम आपके लिए निशुल्क कॉल की व्यवस्था करेंगे।


अपस्टॉक्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए टेबल पर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 20 =