शेयरखान मार्जिन कैलकुलेटर

अन्य मार्जिन कैलकुलेटर

शेरखान मार्जिन कैलकुलेटर ‘शेरखान‘ द्वारा दिए गए अलग-अलग ट्रेडिंग सेगमेंट में ‘लेटेस्ट‘ (वर्तमान समय में उपलब्ध) मार्जिन वैल्यू प्रदान करता है। यह वैल्यू प्रतिदिन के आधार पर अपडेट की जाती है, ताकि आप किसी ‘विशिष्ट ट्रेडिंग सेगमेंट स्क्रैप‘ जिसकी आप तलाश कर रहे हैं, उसकी मार्जिन वैल्यू आपको प्रदान कर सकें।

शेरखान मार्जिन कैलकुलेटर ‘कमोडिटी ट्रेडिंग‘, ‘इक्विटी‘, ‘करेंसी ट्रेडिंग‘, ‘डेरिवेटिव ट्रेडिंग‘ के साथ-साथ सभी ट्रेडिंग सेगमेंट पर उपलब्ध है।

आइए इस पर एक त्वरित नजर डालें।

शेरखान मार्जिन कैलकुलेटर की समीक्षा

इससे पहले कि हम शेरखान मार्जिन वैल्यू को जाने, हमें यह जान लेना चाहिए कि यह ‘फुल-सर्विस स्टॉक ब्रोकर‘ किसी भी ट्रेडिंग सेगमेंट में ‘हाई‘ या ‘उच्च मार्जिन‘ नहीं प्रदान करता है। 

किस प्रकार से, यदि आप इस ब्रोकर के एक मौजूदा ग्राहक है या आप इसके साथ डीमैट खाता खोलना चाहते हैं तो आप इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली मार्जिन मूल्य से शायद खुश नहीं हो सकते हैं।

अपडेट करने की तारीख: 8th November 2026

यहां ‘ट्रेडिंग सेगमेंट स्तर‘ पर प्रदान किया जाने वाले ‘सामान्य मार्जिन वैल्यू‘ का अवलोकन दिया गया है:

इस प्रकार, आप यह देखकर समझ गए होंगे की यहां प्रदान किया जाने वाला मार्जिन वैल्यू उन ट्रेडर्स के लिए नहीं है, जो अपने ट्रेड के लिए ‘लो ब्रोकरेज हाई एक्सपोजर‘ (‘कम लागत ज्यादा मुनाफा‘) की अपेक्षा करते हैं। बहरहाल, यदि आप एक ट्रेडर हैं और ट्रेड करने के लिए सोच रहे हैं तो आपको शेरखान मार्जिन कैलकुलेटर के बारे में को विस्तार से जानना चाहिए।


शेरखान इक्विटी मार्जिन कैलकुलेटर

जब ‘इक्विटी ट्रेडिंग‘ की बात आती है तो ‘शेरखान‘ आपको इक्विटी ट्रेडिंग में 25% तक का न्यूनतम ‘बाय मार्जिन‘ (खरीदारी करने पर मिलने वाला मार्जिन) प्रदान करता है और अधिकतम 100% तक का मार्जिन प्रदान करता है।

जब मार्जिन की बात आती है तो यहां बहुत सारे रेंज उपलब्ध है जिसका आप लाभ ले सकता है। इसके अलावा यहां एक ‘अपवाद‘ भी है, जब ‘डिलीवरी‘ और ‘इंट्राडे‘ जैसे ट्रेडिंग करते है तो आप ‘इंट्राडे ट्रेडिंग‘ के लिए 10 गुना अधिक तक का मार्जिन प्राप्त कर सकते हैं।

इस ‘शेरखान मार्जिन कैलकुलेटर‘ में ‘इक्विटी लेवल‘ के शेयर का विवरण इस प्रकार है:


शेरखान कमोडिटी मार्जिन

कमोडिटी ट्रेडिंग करते समय ‘शेरखान कमोडिटी मार्जिन‘ के पास आप के फायदे और नुकसान की जानकारी देने के लिए एक अलग ही प्रारूप होता है। आपके ‘ट्रेडिंग कॉन्ट्रैक्ट‘ पर ‘मार्जिन‘, एक्सपायरी डेट के आधार पर बदलता रहता है और जब ‘एक्सपायरी डेट‘ (समाप्ति तिथि) ‘करेंट डेट‘ (वर्तमान तिथि) के पास आता है तो यह वैल्यू (मूल्य) घट जाता है।

यह सुनिश्चित करें की आप किस ‘विशिष्ट कमोडिटी ट्रेडिंग प्रोडक्ट‘ में ‘ट्रेड‘ करना चाहते हैं, उसे खोजने के लिए आप ‘सर्च बॉक्स‘ का प्रयोग करें।

शेरखान मार्जिन कैलकुलेटर के विवरण यहां दिए गए है:


शेरखान डेरिवेटिव्स मार्जिन

‘डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग‘ के लिए शेरखान मार्जिन बहुत ज्यादा नहीं है। हालांकि, यह ट्रेड से संबंधित शेयर के एक्सपायरी डेट (समाप्ति तिथि) पर निर्भर करता है। तो कुल मिलाकर, आप अपने अपेक्षाओं को कम रखे यदि आप ‘शेरखान‘ के द्वारा ट्रेड करते हैं।

आपको एक आईडिया देने के लिए शेरखान निम्नलिखित ‘मार्जिन मूल्य‘ प्रस्तुत करता है:

  • फ्यूचर ट्रेड्स के लिए 2 गुना मार्जिन
  • ऑप्शन ट्रेड के लिए 2 गुना मार्जिन

इस प्रकार, आप इस तरह ट्रेडिंग के लिए आप ऊपर दिए हुए ‘लिवरेज‘ का कल्पना कर सकते हैं, जो आपको इस स्टॉक ब्रोकर के साथ ‘ट्रेड‘ शुरू करने पर प्राप्त होती है।


शेरखान करेंसी मार्जिन

यदि आप करेंसी ट्रेडिंग करते हैं तब यहां आपको, अन्य सेगमेंट्स की तुलना में ‘औसत मार्जिन वैल्यू‘ प्राप्त होगा।

विवरण यहां दिए गए हैं:


शेरखान मार्जिन कैलकुलेटर – कुछ चीजें जो आपको ध्यान में रखना चाहिए

आपको यह जानने की जरूरत है कि शेरखान ‘मार्जिन टू इन्वेस्टमेंट (इन्वेस्टमेंट के लिए मार्जिन)‘ या ‘एम टी आई‘ की सुविधा प्रदान करता है, जो आपके ‘मार्जिन ट्रेडिंग पोजीशन‘ को ‘डिलीवरी पोजीशन‘ में बदल देता है। यदि ‘एम आई टी‘ का प्रयोग नहीं किया जाए तब सभी पोजीशंस इंट्राडे के आधार पर बदलते हैं।

इसके अलावा ब्रोकर के द्वारा ‘कैरी फारवर्ड पोजीशन‘ की अनुमति नहीं मिलती है।

ट्रेडर्स 10 गुने तक का ‘लिवरेज‘ प्रयोग कर सकते हैं, हालांकि ब्रोकरों के समझ के हिसाब से यह ‘लिवरेज‘ बदला जा सकता है।

‘मार्जिन वैल्यू‘ एक ग्राहक से दूसरे ग्राहक तक नीचे दिए हुए कारकों के आधार पर बदल सकता है। जो इस प्रकार है:

  • कोलेटरल क्वालिटी ट्रेडिंग
  • ग्राहक का पिछला प्रदर्शन
  • मार्केट ट्रेंड और डायनॉमिक्स (बाजार का रुझान और उसकी गतिशीलता)
  • कैपिटल एंप्लॉयड या नियोजित पूंजी

यहां बहुत सारे तरीके मौजूद हैं, जिसका प्रयोग ग्राहक मार्जिन ट्रेडिंग के दौरान कर सकते हैं:

  • ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के द्वारा
  • सब ब्रोकर/ फ्रेंचाइज द्वारा

यदि आप एक ट्रेडिंग अकाउंट खोलना चाहते हैं जो आपको सभी ट्रेडिंग सेगमेंट में उच्च मार्जिन प्रदान करें, तो एक कदम आगे बढ़ाने में हम आपकी सहायता करेंगे:

यहां कुछ बुनियादी विवरण दर्ज करें और आपके लिए एक कॉल बैक की व्यवस्था की जाएगी:

 

Summary
Review Date
Reviewed Item
शेरखान मार्जिन कैलकुलेटर
Author Rating
51star1star1star1star1star

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *