Craftsman Automation IPO Hindi

आईपीओ से जुड़े अन्य लेख

0

Pros

  • भारत का सर्वोच्च घटक निर्माता
  • विविध उत्पाद और समाधान
  • मजबूत इंजीनियरिंग और डिजाइन क्षमता

Cons

  • कोविड -19 के कारण मुनाफे में गिरावट।
  • डेब्ट रीपेमेंट इश्यू का उद्देश्य।
  • इंटरेस्ट रेट में उतार-चढ़ाव से ऑपरेशन प्रभावित हुआ।

कई कंपनियां इस साल अपने आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं। जिसमें Craftsman Automation IPO Hindi का नाम भी शामिल हो गया है।

इस आर्टिकल में, हम आपको क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ की जानकारी विस्तार में प्रदान करेंगे।

चलिए, शुरू करते हैं। 

इस IPO के बारे में विस्तार में जानने से पहले हम कंपनी के बारे में जानेंगे।

यह क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड कंपनी लीडिंग इंजीनियरिंग ऑर्गनाइज़ेशन में से एक है जिसकी स्थापना 1986 में हुई थी।

यह ऑर्गनाइज़ेशन कई तरह के इंजीनियरिंग प्रोडक्ट को डिज़ाइन करके मैन्युफैक्चरिंग करती है।

वे क्रेन किट, मरीन इंजन, इंडस्ट्रियल गियर और लोकोमोटिव इक्विपमेंट सहित कई इंजीनियरिंग प्रोडक्ट को डेवलप और मैन्युफैक्चरिंग करती है।

उनका बिज़नेस तीन मुख्य सेगमेंट में संचालित होता है जैसे ऑटोमोटिव पॉवर ट्रेन और अन्य, ऑटोमोटिव एल्युमीनियम प्रोडक्ट और इंडस्ट्रियल एंड इंजीनियरिंग डिवीजन

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, भारत के 7 राज्यों में एक बड़े कस्टमर बेस के साथ फैला हुआ है जिसमें टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस, महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स, टैफे मोटर्स और ट्रैक्टर शामिल हैं।

अब अपने डेब्ट का भुगतान करने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने के उद्देश्य से, यह ₹824 करोड़ के अपने इस आईपीओ को 15 जून 2021 को लॉन्च करने जा रही है।

आइए, इस अपकमिंग आईपीओ यानि Craftsman Automation IPO Hindi के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

इसी तारीख को एक और आईपीओ आ रहा है जिसका नाम है लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स आईपीओ अगर आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो आप लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स आईपीओ आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

इसके साथ ही आईपीओ की लिस्ट अगला नाम आता है कल्याण ज्वैलर्स का जोकि अपना आईपीओ 16 मार्च 2021 लॉन्च करने जा रहा है। अगर आप भी कल्याण ज्वैलर्स आईपीओ से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते है तो कल्याण ज्वैलर्स आईपीओ के लिए आवेदन कैसे करें? को पढ़ सकते हैं।


Craftsman Automation IPO Review in Hindi

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ के रिव्यू के नीचे एक टेबल दिया गया है:

                                       क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ रिव्यु

आईपीओ की तारीख  ओपनिंग डेट : 15 मार्च 2021
क्लोज़िंग डेट : 17 मार्च 2021
इश्यू साइज़  5,567,567 इक्विटी शेयर
फ्रेश इश्यू  150 करोड़ के 1,046,117 इक्विटी शेयर
ऑफर फॉर सेल  [●] करोड़ के 45,21,450 इक्विटी शेयर
आईपीओ प्राइस बैंड (प्रति शेयर) ₹1,488-₹1,490
मार्केट लॉट (इक्विटी शेयर) न्यूनतम शेयर: 10
अधिकतम शेयर: 130

Craftsman Automation IPO Date in Hindi

इस आईपीओ के लिए आवेदन करने से पहले आपको Craftsman Automation IPO Date in Hindi के बारे में जान लें।

यह आईपीओ 15 मार्च 2021 को लॉन्च होने जा रहा है और अगले तीन दिनों तक यानी 17 मार्च 2021 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

इसके अलावा, इस आईपीओ की और भी जरुरी तारीख हैं जिनके बारे में जानना जरूरी है।

                                             क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ की तारीख

आईपीओ खुलने की तारीख  15 मार्च 2021
आईपीओ बंद होने की तारीख  17 मार्च 2021
शेयर अलॉटमेंट  22 मार्च 2021
रिफंड की तारीख 23 मार्च 2021
शेयर क्रेडिट  24 मार्च 2021
लिस्टिंग डेट  25 मार्च 2021

Craftsman Automation IPO Price

Craftsman Automation IPO Hindi के रिव्यु के लिए आगे बढ़ते हैं और जिसमें हम क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ प्राइस को कवर करेंगे। 

मूल रूप से, आईपीओ प्राइस में दो मुख्य प्राइस शामिल हैं; इश्यू प्राइस, और लिस्टिंग प्राइस।

आईपीओ प्राइस, वह प्राइस है जिस पर कोई भी कंपनी शेयर मार्केट में पहली बार निवेशकों को अपने शेयर प्रदान करती है, जबकि, लिस्टिंग प्राइस वह मूल्य होता है, जिस पर शेयर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होते हैं।

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ में 824 करोड़ के 5,567,567 इक्विटी शेयर जारी किये जाएंगें जिसमें से 150 करोड़ के 1,046,117 फ्रेश इक्विटी शेयर होंगें।

इसके अलावा, [●] करोड़ के 45,21,450 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल होंगें। 

इसके अलावा, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन ने अपने इस आईपीओ के लिए ₹1,488 से ₹1490 प्रति इक्विटी शेयर पर प्राइस बंद तय किया है।

इस आईपीओ के एक लॉट में कम से कम 10 शेयर हैं और ज्यादा से ज्यादा 130 शेयर हैं।

इसका मतलब है कि इस आईपीओ के लिए आप न्यूनतम निवेश ₹14,880 तक और अधिकतम ₹1,93,440 तक निवेश कर सकेंगे।


Craftsman Automation IPO GMP 

Craftsman Automation IPO Hindi में अब हम GMP के बारे में बात करेंगे।

GMP एक ग्रे मार्केट प्रीमियम राशि है, जिस पर IPO के शेयर ग्रे मार्केट में खरीदे और बेचे जाते हैं। ये शेयर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध नहीं हैं।

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ के जीएमपी अभी घोषित नहीं हुआ है।


क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ के लिए आवेदन कैसे करें?

किसी भी आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए आपको पहले एक रजिस्टर स्टॉक ब्रोकर का चयन करना होगा और उनके साथ डीमैट खाता खोलना होगा।

डीमैट खाता खोलने के लिए लिए आवश्यक दस्तावेज हैं जो नीचे बताए गए हैं: 

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट नंबर

एक बार डॉक्यूमेंट वेरीफाई हो जाने के बाद आपका डीमैट अकाउंट खोल दिया जाएगा।

उसके बाद ब्रोकर आपको एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करेगा जहाँ आप यूपीआई और आस्बा का उपयोग करके किसी भी आईपीओ के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए, आपको निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा;

  • एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
  • स्टॉक टैब पर नीचे स्क्रॉल करें।
  • आईपीओ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • कोई भी एक्टिव आईपीओ का नाम चुनें और बीड की मात्रा को चुनें।
  • किसी भी पेमेंट मेथड यानी नेट बैंकिंग या यूपीआई मेथड में से किसी एक को चुनें।

एक बार जब आप यूपीआई (UPI) ऐप पर प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, तो आपका एप्लीकेशन फॉर्म जमा हो जाता है और राशि आपके डीमैट खाते में ब्लॉक हो जाएगी।


क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन कंपनी की जानकारी

ये तो Craftsman Automation IPO Hindi का रिव्यू था। अब अब आप सोच रहे होंगे कि आपको इस आईपीओ में इन्वेस्ट करना चाहिए या नहीं?

ये आईपीओ आपके लिए प्रॉफिटेबल होगा कि नहीं?

यहाँ हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे।

यहां हमने कंपनी के फंडामेंटल, स्ट्रैंथ्स और इस आईपीओ से जुड़े जोखिमों के बारे में कुछ डिटेल्स दी हैं, जो आपको अपने निवेश की प्लानिंग करने में मदद करेगा।  

चलिए, इन पर एक नज़र डालते हैं।

क्राफ्ट्समैनऑटोमेशन, एक सबसे बड़ी कंपनी है जो सिलेंडर ब्लॉक और सिलेंडर हेड के मशीनिंग में शामिल है।

उनके पास अपने डोमैस्टिक और इंटरनेशनल ग्राहकों को उनके प्रत्येक बिज़नेस सेगमेंट में व्यापक समाधान और प्रोडक्ट पेश करने के लिए स्ट्रांग-इन-हाउस इंजीनियरिंग और डिजाइन क्षमताएं हैं, जिनमें वे काम करते हैं।

इस कंपनी के कुल एसेट, कुल आय, कुल खर्च और कुल प्रॉफिट आफ्टर टैक्स को दिखाने के नीचे एक टेबल दिया गया है।

                                          क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन की फाइनेंशियल परफॉरमेंस करोड़ों में (FY 2018-FY2020)
30 सितंबर 2020 31 मार्च

 2020

31 मार्च

2019

31 मार्च

2018 

कुल एसेट  21,681.85 23,031.36 23,253.98 19,994.34
कुल इनकम 5,365.20 15,010.57 18,316.43 15,228.62
कुल खर्च  5,260.68 14,378.78 16,920.63 14,795.64
कुल प्रॉफिट आफ्टर टैक्स  69.66 410.73 973.67 315.34

अब कंपनी की कॉम्पिटिटिव स्ट्रेंथ और रिस्क पर चर्चा करते हैं।


Craftsman Automation IPO की स्ट्रेंथ

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ की कॉम्पिटिटिव स्ट्रेंथ नीचे दी गई है:

  • लीडिंग इंजीनियरिंग प्रोडक्ट निर्माता।
  • मजबूत प्रोडक्ट डिजाइन क्षमता।
  • अच्छा फाइनेंशियल परफॉरमेंस।
  • रणनीतिक रूप से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट।

Craftsman Automation IPO के साथ जुड़े रिस्क

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन ने फाइनेंशियल ईयर में अच्छी फाइनेंशियल ग्रोथ दिखाई है। हालांकि, इस निवेश से जुड़े कई जोखिम भी हैं और वे हैं;

  • इसके संचालन के परिणाम, भविष्य के विकास पर निर्भर करते हैं जो निश्चित नहीं हैं और जिनकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है।
  • कोविड-19 के कारण ऑटोमोबाइल की बिक्री में बहुत अधिक गिरावट आई है, जिसका अभी तक पता नहीं चला है।
  • कंपनी की वित्तीय लक्ष्य और क़र्ज़ चुकाने की असमर्थता कंपनी के बिज़नेस रिजल्ट और कैश फ्लो को गलत रूप से प्रभावित कर सकती है।
  • उनके कुछ एसेट, सिक्योरिटी के रूप में गिरवी रखी गई हैं। तो अपने लोन का भुगतान ना कर पाने के मामले में ऑपरेशन और कैश फ्लो के परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
  • उनका बिज़नेस,ब्याज दर में उतार-चढ़ाव के जोखिम के अधीन है, जो उनके ऑपरेशन और कैश फ्लो के परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

Craftsman Automation आईपीओ के प्रमोटर्स

उनके करंट प्रोमोटर IFC और मरीना हैं जो कंपनी में क्रमशः 14.06% और 15.50% हिस्सेदारी रखते हैं। 

इसके अलावा, श्रीनिवासन रवि की 52.83% हिस्सेदारी है और के माथेश्वरण की 7.04% हिस्सेदारी है।


निष्कर्ष

Craftsman Automation Limited अपने सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए और अपने डेब्ट का भुगतान करने के लिए अपना आईपीओ लॉन्च कर रहा है।

इसके अलावा, कोई भी आखिरी निर्णय लेने से पहले जोखिमों की भी जांच करना बेहतर है

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के एसेट 31 मार्च 2018 से 30 सितंबर 2020 तक 70% बढ़ गए हैं। लेकिन इसके साथ ही, कुछ वर्षों में उनके रेवेन्यू में भारी गिरावट आई। 

इस नुकसान का कारण कोविड महामारी हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप लॉकडाउन हुआ और ऑटोमोबाइल की बिक्री पर काफी असर पड़ा था।

लेकिन आप देख सकते हैं कि यह 31 मार्च 2019 तक अच्छा प्रदर्शन कर रहा था।

संभावना है कि क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन भविष्य में कुछ ग्रोथ दिखा सकता है और यदि आप इसके आईपीओ के लिए आवेदन करते हैं तो आपको अधिक लाभ मिलेगा।

कुल मिलाकर, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन आईपीओ एवरेज है !! बाकी, आप क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन की बुनियादी बातों और स्ट्रेंथ को गहराई से समझने के बाद अपना निर्णय ले सकते हैं।


यदि आप इस आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले डीमैट खाता खोलें:

डीमैट खाता खोलने के लिए नीचे दिए गए फॉर्म को देखें:

यहाँ अपना बुनियादी विवरण भरें और उसके बाद आपके लिए कॉल बैक की व्यवस्था कर दी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − five =