Groww App Intraday Charges in Hindi

अन्य स्टॉक ब्रोकर्स के ब्रोकरेज शुल्क

इंट्राडे ट्रेडिंग में आप कम समय में ज़्यादा मुनाफा कमा सकते है लेकिन इसी मुनाफे की प्रतिशत को कई बार कम करते है ब्रोकरेज शुल्क। अगर ग्रो एप (Groww app in hindi) की बात की जाए तो यहाँ पर आप कम शुल्क के साथ ट्रेड कर सकते है। तो आइये जानते है Groww app intraday charges in hindi.

Groww Me Intraday Charges 

आपमें से काफी लोग ये जानते है कि Groww kya hai. आज के समय में ये फ्री डीमैट खाता और कम ब्रोकरेज शुल्क के लिए जाना जाता है।

इंट्राडे ट्रेडिंग में ये अपने ट्रेडर को मिनिमम ब्रोकरेज के साथ ट्रेड करने का अवसर भी प्रदान करता है, क्योंकि Groww app में इंट्राडे ट्रेडिंग करने पर 0.05 % या ₹20, जो भी कम हो लिया जाता है।

इसके साथ ट्रेड करने पर एक्सचेंज और सेबी द्वारा कुछ टैक्स भी लगाए जाते है। इंट्राडे के लिए Groww app charges in hindi का पूरा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

 

आइये ग्रो के ब्रोकरेज शुल्क को दो उदाहरण से समझते है:

1. मान लेते है की आपने रिलायंस कंपनी के 10 शेयर ₹2000 प्रति शेयर के हिसाब से ख़रीदे और बाद में ₹2100 के हिसाब से बेच दिए।

अब यहाँ पर ब्रोकरेज की गणना करने के लिए बाय और सेल की टर्नओवर वैल्यू की जानकारी लेंगे।

बाय वैल्यू= 10*2000 
=₹20,000 

ब्रोकरेज= 0.05%*20000 
=₹10

सेल वैल्यू= 10*2100 
=₹21000 

ब्रोकरेज= 0.05%*21000
=₹10.50 

कुल ब्रोकरेज= ₹10+₹10.50 
=₹20.50

2. इसके साथ आपने इनफ़ोसिस के 50 शेयर ₹1500 प्रति शेयर के हिसाब से ख़रीदे और ₹1550 प्रति शेयर में बेच दिए।

बाय वैल्यू= 50*1500
=₹75000

ब्रोकरेज= 0.05%*75000
=₹37.5

ग्रो में अधिकतम ब्रोकरेज ₹20 है तो इस ट्रेड पर आपको ₹20 रुपये ब्रोकरेज लगेगा। 

सेल वैल्यू= 50*1550
=₹77500

ब्रोकरेज=0.05%*77500
=₹38.75

इसी तरह से सेल पर भी ₹20 का ब्रोकरेज शुल्क देना  होगा।

कुल ब्रोकरेज= ₹20+₹20 
=₹40 

इसके साथ आपको समय से पहले स्क्वायर ऑफ करनी होती है, ऐसा न करने पर ब्रोकर आपसे ब्रोकरेज के अतिरिक्त ऑटो स्क्वायर ऑफ चार्ज लेता है। अब auto square off charges in Groww ₹50 प्रति ट्रेड + GST।

ये फीस आपके प्रॉफिट को कई गुना तक कम कर देती इसलिए इंट्राडे ट्रेड में इस शुल्क से बचने के लिए अपनी पोजीशन को समय पर क्लोज करें।


Groww Brokerage Calculator in Hindi 

Groww app intraday charges in hindi में ब्रोकरेज की गणना करना तो समझ लिया, लेकिन जब इसी ट्रेड में STT, GST, Stamp Duty जैसे शुल्क आते है तो सही फीस की जानकारी प्राप्त करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

अब इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए आप ब्रोकरेज कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते है जो आपको शुल्क के साथ प्रॉफिट और लॉस की गणना करने में भी लाभदायक होता है।


निष्कर्ष

ग्रो में इंट्राडे शुल्क (Groww app intraday charges in hindi) अधिकतम ब्रोकरेज शुल्क अन्य डिस्काउंट ब्रोकर के बराबर ही है लेकिन मिनिमम ब्रोकरेज अभी भी कुछ ब्रोकर से ज़्यादा है।

तो अगर आप सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करना चाहते है तो आप दूसरे स्टॉक ब्रोकर का विकल्प भी चुन सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप ज़ेरोधा और ग्रो के बीच के अंतर (Zerodha vs Groww in Hindi) को जान सकते है, जिसमे सिर्फ शुल्क ही नहीं अन्य सेवाओं की जानकारी भी आपको मिलती है।

एक सही ब्रोकर को चुनने और उसके साथ डीमैट खाता खोलने की प्रक्रिया में मदद और जानकारी के लिए नीचे दिए गए फॉर्म में अपना विवरण भरे और हमारी टीम से पूरा सहयोग प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 3 =