टेक्नोलॉजी के साथ आज के समय में ट्रेडिंग करना काफी आसान हो गया है। स्टॉकब्रोकर आपको डीमैट सर्विस के साथ-साथ ट्रेडिंग एप भी प्रदान करते है, लेकिन जब बात एक स्टॉकब्रोकर को चुनने की आती है तो वह पर एक अच्छी एप के आधार पर ब्रोकर का चुनाव करना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी दुविधा को हल करने के लिए यहाँ पर share market ke liye best app की लिस्ट दी गई है जिसका विश्लेषण कर आप एक सही ब्रोकर के साथ अपना डीमैट खाता खोल सकते है।
शेयर मार्केट एप्स
ट्रेडिंग एप की वजह से विदेशों की तरह भारत में भी अब लोगो की दिलचस्पी स्टॉक मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि इन एप की मदद से अब निवेशकों को स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करना आसान हो गया है।
सेबी की एक रिपोर्ट के अनुसार फरवरी और मार्च 2021 के दौरान शेयर बाजार में 44.7 लाख नये निवेशक जुड़े हैं और 2021 में निवेशकों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 42 लाख पर पहुँच गई है। इसमें CDSL में 122.5 करोड़ और NSDL 19.7 करोड़ नए खाते खुले है।
NSE की रिपोर्ट से पता चलता है की स्टॉक एक्सचेन्जो पर कुल टर्न ओवर जो मार्च 2020 में 39 प्रतिशत था अब वह बढ़ कर 45 प्रतिशत हो गया है और भारत में निवेश करने वालो की संख्या अब 14 प्रतिशत हो गयी हैं।
यही कारण है कि ज्यादातर प्रमुख और आने वाले स्टॉक ब्रोकर अपने शेयर मार्केट एप्स को बेहतरीन बनाकर लॉन्च कर रहे हैं। ट्रेडिंग को सरल बनाने के साथ-साथ अब यह एप्स ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण बन गए है।
हाल ही में, निम्नलिखित आधार पर हमने भारत में share market ke liye best app पर एक सर्च की है, जिसके आधार पर एक अच्छी एप में निम्नलिखित विशेषताएं होनी चाहिए:
- आसान उपयोग,ऐप की गति , ट्रेडिंग अनुभव और ऐप की उपयोग्यता के मामले में विभिन्न स्टॉक ब्रोकर्स के सक्रिय ग्राहकों से प्राप्त जानकारी
- एंड्रॉइड और आईओएस के प्ले स्टोर से स्थापित ऐप की संख्या
- उपयोगकर्ता रेटिंग
- ऐप की विशेषताएं
इन पैरामीटर के आधार पर सर्वश्रेष्ठ ट्रेडिंग एप्स है:
- अपस्टॉक्स प्रो
- ज़ेरोधा काइट
- 5 पैसा एप
- एंजेल ब्रोकिंग
- Groww
- आईआईएफएल (IIFL)
- शेयरखान
- एडलवाइस ब्रोकिंग
- फायर्स एप
चलिए फिर आज शेयर मार्केट के ऐसे 9 मोबाइल एप्स की बात करते है जो शेयर बाजार में आपके ट्रेडिंग करने के तरीके को आसान बनाते है।
अपस्टॉक्स प्रो
अपस्टोक्स प्रो मोबाइल एप | |
Number of Installs | 10M+ |
Mobile App Size | 11MB |
Review | ![]() |
अपस्टॉक्स (या आरकेएसवी) द्वारा अपस्टॉक्स प्रो मोबाइल ऐप, एक प्रमुख डिस्काउंट ब्रोकर – सबसे विकसित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। इस एप की मदद से आप आईपीओ, स्टॉक्स, फ्यूचर और ऑप्शन, कमोडिटीज में ट्रेड कर सकते है।
ऐप की कुछ विशेष विशेषताएं हैं:
- विभिन्न प्रकार के चार्ट जैसे कैंडलस्टिक्स चार्ट और विभिन्न तरह के ड्राइंग टूल्स उपलब्ध है। जिन्हें उपयोगकर्ता सीधे उनके विश्लेषण के लिए उपयोग और अनुकूलित कर सकते हैं
- इस एप में स्टॉक्स के पिछले कई वर्षो के चार्ट भी उपलब्ध है।
- उपयोगकर्ता सेटिंग के अनुसार उपलब्ध स्टॉक की कीमतों की अलर्ट और सूचनाएं भी उपलब्ध करवाता है।
ऐप की कुछ कमिया निम्नलिखित हैं:
- ऐप में लिंक किए गए बैंक खाते के विवरणों की जांच करने के लिए कोई विकल्प नहीं है।
- गाइड में खोज विकल्प अनुपलब्ध है।
- एप में लॉगिंग समस्या देखने को मिलती है।
जेरोधा काइट मोबाइल ऐप
ज़ेरोधा काइट मोबाइल एप | |
Number of Installs | 10M+ |
Mobile App Size | 10 MB |
Review | ![]() |
जेरोधा काइट एक मोबाइल ऐप है जिसे 2010 में जेरोधा जो देश के मुख्य डिस्काउंट ब्रोकर्स में से एक, द्वारा शुरू किया गया है। एप अपने इंटरेक्टिव उपयोगकर्ता अनुभव और उपयोग में आसानी के लिए जाना जाता है।
ऐप के साथ आने वाली कुछ विशेषताएं हैं:
- ऑर्डर देने के लिए ब्रैकेट ऑर्डर, आफ्टर मार्केट ऑर्डर और कई तरह के ऑर्डर उपलब्ध है।
- एप में लॉगिन करने के लिए फिंगरप्रिंट और फेस आईडी की सुविधा दी गयी है।
- 6 विभिन्न प्रकारों के चार्ट और 19 ड्राइंग टूल्स के साथ तेजी से विश्लेषण के लिए 100 से अधिक संकेतकों (Technical Indicators) के साथ विकसित तकनीकी चार्ट।
- स्मार्ट सर्च बॉक्स जो तुरंत एक्सचेंजों में सैकड़ों हजार इंस्ट्रूमेंट्स और कॉन्ट्रैक्ट्स की खोज करती है।
ज़ेरोधा काइट एप्स की कुछ कमियाँ हैं:
- कुछ मोबाइल सेवा प्रदाताओं के लिए नेटवर्क डिसकनेक्शन की कमी कई बार देखी गई है
- एप का चार्ट देरी से लोड होता है।
5paisa मोबाइल एप
एंजेल वन मोबाइल एप | |
Number of Installs | 10M+ |
Mobile App Size | 40 MB |
Review | ![]() |
जब ऐप्स के प्रदर्शन, ऑर्डर निष्पादन की गति और उपयोगकर्ता के अनुभव की बात आती है तो 5पैसा मोबाइल ऐप भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेयर मार्केट एप्स में गिनी जाती है ।
इस ट्रेडिंग एप के साथ, आप कई सेगमेंट में जैसे म्यूचुअल फंड के साथ बीमा में भी निवेश कर सकते हैं।इसका मतलब है की इस ऐप द्वारा पेशकश की गई सुविधाएं बहुत व्यापक हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि 5पैसा एक डिस्काउंट ब्रोकर होने के बाबजूद अपने उपयोगकर्ताओं के लिए शेयर मार्केट एप्स के अंदर एक तकनीकी स्तर और मौलिक विश्लेषण पर तुरंत सुझाव प्रदान करता है।
शेयर मार्केट एप्स की कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- हीटमैप, तकनीकी संकेतक, चार्टिंग आदि सुविधाओं की वजह से ग्राहकों को स्टॉक्स का विश्लेषण करने में मदद मिलती है।
- ऐप उच्च सुरक्षा के लिए जाना जाता है और इस प्रकार, इंडस्ट्री में विश्वशनीय एप्लीकेशन में से एक है
- जब ग्राहक सेवा की बात आती है तो कई तरह से ग्राहक की समस्याओं का निवारण किया जाता है।
- अगर आप स्टॉक मार्केट में नए है तो आप एप में दी हुई शेयर मार्केट वीडियोस की मदद से निवेश करना सीख सकते है।
इस शेयर मार्केट एप्स की कुछ कमियाँ भी है:
- कम इंटरनेट कनेक्शन होने पर चार्ट लोड होने में कुछ समय लगता है।
- एप में बग्स होने के कारण कई बार ऑर्डर लागू करने में समय लगता है।
एंजेल वन मोबाइल एप
आईआईएफएल मार्केट्स मोबाइल एप | |
Number of Installs | 5M+ |
Mobile App Size | 30 MB |
Review | ![]() |
8 अगस्त 1996 को शुरू हुआ यह ट्रेडिंग एप आज भारत के प्रमुख ट्रेडिंग एप में से एक है। इस एप में लगभग 1.5 मिलियन सक्रिया ग्राहक है। एंजेल वन NSE और BSE स्टॉक एक्सचेंज के साथ रजिस्टर्ड है और साथ ही कमोडिटी ट्रेडिंग की सुविधा भी प्रदान करता है।
एंजेल वन ट्रेडिंग एप की मुख्य विशेषताएं:
- ट्रेडिंग करने में आपकी सहायता करता है।
- ट्रेडिंग करने के लिए विभिन्न तरह के इंडीकेटर्स भी उपलब्ध है।
- एंजेल ब्रोकिंग ट्रेड करने के लिए आपको टिप्स भी देता है।
एंजेल ब्रोकिंग एप की कुछ कमियाँ
- एंजेल ब्रोकिंग की ग्राहक सेवा में कमी है।
आईआईएफएल मार्केट्स मोबाइल एप
शेयरखान मोबाइल एप | |
Number of Installs | 5M+ |
Mobile App Size | 16 MB |
Review | ![]() |
आईआईएफएल (IIFL) सिक्योरिटीज उन मोबाइल ट्रेडिंग ऐप में से एक है जो हमारे सर्च में मौजूद उपयोगकर्ताओं से सबसे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त करता है । यह मोबाइल ऐप वित्तीय सेवाओं के अनुभवी इंडिया इन्फोलाइन द्वारा शुरू किया गया था।
इसकी मुख्य विशेषताओं जैसे ‘एक स्वाइप ट्रेडिंग’ ट्रेड से संबंधित समय के पहलू को मानती है और ग्राहक को एक बार स्वाइप करने पर ऑर्डर देने की अनुमति देती है।
एप की कुछ अन्य विशेषताएं नम्नलिखित है :
- स्टॉक्स को खरीदने और बेचने के लिए टिप्स दी जाती है जिससे आपको अच्छा निर्णय लेने में मदद मिलती है।
- एक क्लिक करने पर किसी भी स्टॉक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- ऑप्शन एंड फ्यूचर में ट्रेड करने के लिए अलग से डेरिवेटिव्स का सेक्शन है।
- स्टॉक वॉच सुविधा की मदद से आप अपने ख़रीदे गए स्टॉक को अपनी होम स्क्रीन पर भी देख सकते है।
- इस ट्रेडिंग एप में आप एक से ज्यादा वॉचलिस्ट बना सकते है और हर एक वॉचलिस्ट में 50 से ज्यादा स्टॉक्स को रख सकते है।
IIFL एप की कुछ कमियां:
- स्टॉक मार्केट अलर्ट और सूचनाओं में कुछ कमियां देखी गयी है।
- ओटीपी डिलीवरी से संबंधित कुछ मुद्दे देखे गए थे।
शेयरखान मोबाइल ऐप
शेयरखान मोबाइल एप | |
Number of Installs | 5M+ |
Mobile App Size | 16 MB |
Review | ![]() |
शेयरखान एक 21 साल पुराना ट्रेडिंग ब्रोकर है और शेयर खान आपको स्टॉक्स खरीदने और बेचने में आपको सहायता करता है। साथ ही आपको बाज़ार के बारे में खबरें भी देता है। एक क्लिक पर आप किसी भी शेयर के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
शेयरखान एप की विशेषताएं:
- एप को समाचार देने वाले कई माध्यमों से जोड़ा है जिससे आप को शेयर मार्केट की सभी घटनाओं की जानकारी मिलती रहे।
- रिसर्च रिपोर्ट की मदद से निवेशक अच्छे से फैसले ले सकते है।
- ट्रेड करने के लिए कई तरह के उन्नत चार्ट दिए गए है।
शेयरखान एप की कुछ कमियां:
- शेयरखान के साथ आप किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्टॉक में निवेश नहीं कर सकते।
Edelweiss मोबाइल एप
एडलवाइस मोबाइल एप | |
Number of Installs | 1M+ |
Mobile App Size | 48 MB |
Review | ![]() |
यह गूगल प्ले स्टोर पर सबसे अधिक रेटिंग वाले मोबाइल ट्रेडिंग ऐप में से एक है और इसे को ऐप इंस्टॉल करने वाले उपयोगकर्ताओं द्वारा भी पसंद किया गया है।
पिछले कुछ सालों में इस ट्रेडिंग एप ने अपनी सुविधाओं में बहुत परिवर्तन किये है जिसकी वजह से अब इसको और भी ज्यादा निवेशकों के द्वारा पसंद किया जाने लगा है।
मुख्य विशेषताएं:
- मार्केट के हर पहलू को समझने के लिए टूल्स है।
- बाज़ार को प्रभावित करने वाली घटनाओं के बारे में बताता है।
- स्टॉक के बारे में विशेषज्ञों द्वारा बताया जाता है।
कुछ कमियां:
- इस ट्रेडिंग एप में ब्रैकेट ऑर्डर की कोई सुविधा नहीं है।
- किसी स्टॉक का ऐतिहासिक चार्ट नहीं है ।
फायर्स मार्केट
फायर्स मोबाइल एप | |
Number of Installs | 50000+ |
Mobile App Size | 29 MB |
Review | ![]() |
फायर्स भारत में उन स्टॉक ब्रोकर्स में से एक है, जो टेक्नोलॉजी पर अधिक ध्यान देते है और ग्राहकों को अपने प्लेटफार्मों के माध्यम से अच्छा अनुभव प्रदान करते हैं। यह एप लगातार कई स्तरों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि फायर्स डिस्काउंट ब्रोकिंग स्टॉक मार्केट में तेजी से आगे बढ़ने वाली छोटी कंपनियों में से एक है।
फायर्स मार्केट के कुछ सकारात्मक पहलू:
- विस्तृत डेटा के विकल्पों के साथ तकनीकी विश्लेषण के लिए कई विशेषताएं प्रदान करता है।
- शेयर मार्केट से जुड़ी खबरों को लाइव दिखता है।
- फंड ट्रांसफर के लिए 25+ प्रमुख स्टॉक बैंकों के साथ समझौता किया है।
शेयर मार्केट एप्स में कुछ कमियाँ भी हैं:
- सही विश्लेषण के लिए ऐतिहासिक चार्टिंग उपलब्ध नहीं है।
- ग्राहक सेवा में सुधार किया जा सकता।
- म्यूच्यूअल फण्ड में ट्रेड नहीं कर सकते।
निष्कर्ष
स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में आपको एक बेहतर अनुभव के लिए, स्टॉक ब्रोकर समय-समय पर शेयर मार्केट एप को अपडेट करते रहते है। आज के इस लेख से आप स्टॉक मार्केट में उपलब्ध मुख्य एप के बारे में जान पाए होंगे, इसके साथ ज़रूरी है की आप ब्रोकर द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की पूरी जानकारी ले और उसके अनुसार ही उनके साथ अकाउंट खोलने का निर्णय ले।
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए अगर आप डीमैट खाता खोलना चाहते है तो अभी नीचे दिए गए फार्म में अपना विवरण दर्ज़ करे और हम आपको एक बेहतर ब्रोकर के साथ डीमैट खाता खोलने में मदद करेंगे।




