बाकी स्टॉक ब्रोकर्स का विश्लेषण देखें
डीलमनी अपनी तरह का पहला डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर है, जो कि अपने ग्राहकों को अलग अलग हिस्सों में शून्य ब्रोकरेज शुल्क पर सेवाएं ऑफर करता है। डेस्टिमनी के सहयोग के साथ, मौजूदा वक़्त में डील मनी अपनी 20 शाखाओं के साथ पूरे देश में लगभग 75 हजार ग्राहकों की मदद कर रहा है।
NSE रिकार्ड के अनुसार 2019-20 के वार्षिक सत्र में डील मनी के पास लगभग 11,487 “सक्रिय” ग्राहक हैं. फिर भी, यह अभी तक, देश के मध्यम- रेंज वाले स्टॉक ब्रोकर्स में से ही एक है।
डीलमनी का विश्लेषण
एनएसई , बीएसई, एमसीएक्स और NCDEX in Hindi जैसे एक्सचेंजों की सदस्यता प्राप्त होने के कारण, डील मनी के ग्राहक नीचे दिए गए भागों में आसानी से ट्रेडिंग कर सकते हैं:
डीलमनी के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स-
डील मनी NSE आधारित NEST और NOW Online के रूप में टर्मिनल और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करता है. मोबाइल के लिए यह अपने ग्राहकों को डेस्टिमनी का एप्लीकेशन भी ऑफर करता है, जिसके जरिए वे आसानी से ट्रेडिंग और निवेश कर सकें. इनके बारे में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित दी गई है :
NEST
NEST एक टर्मिनल आधारित ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर है, जिसे ऑमनेसिस द्वारा विकसित किया गया है और डील मनी जैसी स्टॉक ब्रोकर्स के पास इसका लाइसेंस है। ट्रेडिंग शुरू करने से पहले इस एप्लीकेशन को ग्राहक के लैपटॉप और डेस्कटॉप पर इंस्टाल करना जरूरी है। NEST की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं :-
- इसमे रियल टाईम डाटा को देखा जा सकता है और उसे एक्सेल में एक्सपोर्ट भी किया जा सकता है।
- इसमें कई सारे बाज़ारों की लिस्ट को एक साथ जोड़ा जा सकता है, साथ ही इसी लिस्ट में स्टॉक और अन्य ट्रेडिंग उत्पादों की लिस्ट भी जोड़ी जा सकती है।
- यूज़र्स द्वारा तकनीकी और आधारभूत विश्लेषक के लिए, इसमे चार्ट के साथ कई तरह के तकनीकी संकेतक भी जोड़े गए हैं।
- NEST को भारतीय स्टॉक ब्रोकिंग क्षेत्र के सबसे सुचारू और स्टेबल ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर में से एक माना जाता है।
यहाँ एप्लीकेशन के कुछ स्क्रीन शॉट दिए गए है:
NOW ONLINE
NOW Online एक वेब ट्रेडिंग एप्लीकेशन है, जिसे किसी भी ब्राउज़र में चलाया जा सकता है। इस एप्लीकेशन को शुरू करने के लिए, यूजर्स को किसी तरह का सॉफ्टवेयर डाउनलोड या इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। यह एक सरल प्लेटफार्म है और इसमे सिस्टम की थोड़ी सी ही कंफिगुरेशन की आवश्यकता पड़ती है।
इसकी कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
- आसानी से इस्तेमाल किया जा सकने वाला इंटरफ़ेस।
- बाजार का मूल्यांकन, जिसे इसके हर एक यूजर की पसंद द्वारा तय किया जा सकता है।
- इसके यूजर के विश्लेषण के लिए पोजीशन वॉच, बाजार चलाने वाले ट्रेंड्स और विस्तृत चार्ट।
डीलमनी की ऐप
डीलमनी ने अपने क्लाइंट्स के लिए ट्रेडिंग के उद्देश्य से अपनी पेरेंट कंपनी डेस्टीमनी की मोबाइल ऐप लॉन्च की है। यह अच्छे साइज और फीचर्स में, एंड्राइड तथा iOS वर्जन्स के साथ दोनों तरह के यूज़र्स के लिए बनी है।
इसकी कुछ विशेषताएं निम्नलिखित है:
- आसान और बेहतर प्रयोग के लिए स्मूथ यूज़र इंटरफेस।
- कई सारे बाजारों का आंकलन।
- तकनीकी और मूलभूत विश्लेषण के लिए चार्ट का प्रयोग।
- बाजार से जुड़ी अपडेट्स, खबरों और कोट्स के लिए रियल टाइम जानकारी प्रदान करना।
यहां नीचे डील मनी की एप्लीकेशन के कुछ स्क्रीनशॉट्स दिए गए हैं:
यहां गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप से जुड़ी जानकारी दी गई है:
इंस्टॉल किया गया (संख्या) | 10000+ |
मोबाइल ऐप का साइज़ | 22MB |
नकारात्मक रेटिंग्स का प्रतिशत | 28% |
सम्पूर्ण रिव्यू | 3.1 stars |
अपडेट होने की फ्रीक्वेंसी | 3-4 हफ्तों में |
डीलमनी रिसर्च
भले ही डीलमनी खुद को आज एक डिस्काउंट ब्रोकर मानता हो लेकिन यह अभी भी अपनी रिसर्च और सुझाव सिर्फ पंजीकृत क्लाइंट्स को ही देता है।
इस ब्रोकर द्वारा दिए जाने वाले रिसर्च उत्पादों में से कुछ इस प्रकार हैं:
- M&A एडवाइज़री
- सामूहिक वित्तीय एडवाइजरी
- इक्विटी बढ़ाने की एडवाइजरी
- सीमा पार से आने वाले निवेशों की एडवाइजरी
इस प्रकार, सिर्फ रिसर्च उत्पाद को देखकर ही, आप समझ जाएंगे कि ये रिसर्च प्रमुख रूप से संस्थागत निवेशकों के आधार पर की गई है, न कि खुदरा व्यापारियों को दिन में रखकर।
डीलमनी कस्टमर केयर
ब्रोकर अपने क्लाइंट्स के साथ निम्नलिखित सूचना चैनलों के माध्यम से संपर्क स्थापित करता है:
- फोन
- ईमेल
- शाखाएं
- वेब- चैट
ब्रोकर द्वारा कई सारे चैनल कस्टमर की सहायता के लिए प्रदान किए गए हैं (जैसा कि ऊपर पहले ही बताया गया है) और यह चैनल सुबह 8:30 से शाम 6:00 बजे तक हफ्ते के 6 दिन सहायता हेतु जारी रहते हैं। सप्ताहांत तथा राष्ट्रीय अवकाशों पर किसी तरह का कस्टमर सपोर्ट प्रदान नहीं किया जाता है।
इसके अलावा ब्रोकर ने एक एस्केलेशन मैट्रिक्स भी बनाई है और क्लाइंट्स अपने निगमन अधिकारी से भी फोन के द्वारा संपर्क कर सकते हैं, अगर उन्हें अपनी समस्या/ सवाल का संतोषजनक उत्तर नहीं प्राप्त हुआ है।
संक्षेप में, कस्टमर सपोर्ट की गुणवत्ता औसत दर्जे की है और जिसे प्रशिक्षण के द्वारा और भी बेहतर बनाया जा सकता है, जिससे कि इससे जुड़ी समस्याओं को एक ढांचागत नजरिए के साथ सुलझाया जा सके।
डीलमनी के पार्टनर्स
इच्छुक अभ्यर्थियों तथा उद्योगों के लिए वित्तीय गृह द्वारा एक पार्टनरशिप प्रोग्राम का प्रस्ताव रखा गया है, ये उनके लिए है जो स्टॉकब्रोकिंग में क्षेत्र में अपना उद्योग स्थापित करना चाहते हैं।
ब्रोकर के दावों के अनुसार, इस प्रोग्राम के निम्नलिखित फायदे हैं:
- उत्पाद और सेवा से जुड़ा नियमित प्रशिक्षण।
- ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर शासन- नियंत्रण जितनी पहुंच।
- उद्योग के प्रति लचीला रवैया।
- नियमित अंतराल पर बाजार की सहायता प्राप्त।
- बैक- ऑफिस प्रशिक्षण और ऑनलाइन KYC.
डीलमनी द्वारा लिए जाने वाले शुल्क
डीलमनी द्वारा दिए जाने वाले शुल्कों के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है:
डीलमनी खाता खोलने के शुल्क
डीलमनी पर किसी भी तरह का अकाउंट खोलने पर शुल्क नहीं लिया जाता है फिर चाहे वह डिमैट अकाउंट हो या ट्रेडिंग अकाउंट। हालांकि आपका डिमैट अकाउंट मेंटेन करने के लिए ब्रोकर द्वारा एनुअल मेंटिनेस शुल्क लिया जाता है।
इससे जुड़ी जानकारी निम्नलिखित है:
डिमैट अकाउंट ओपन करने पर लगने वाला शुल्क | ₹0 |
ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करने पर लगने वाला शुल्क | ₹0 |
डिमैट अकाउंट पर लगने वाले एनुअल मेंटेनेंस शुल्क | ₹250 |
ट्रेडिंग अकाउंट पर लगने वाले एनुअल मेंटेनेंस शुल्क | ₹0 |
डीलमनी ब्रोकरेज
यह ब्रोकर अपनी सर्विसेज प्रदान करने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लेने के लिए जाना जाता है और सही मायने में, ये अपने क्लाइंट्स को शून्य ब्रोकरेज शुल्क पर असीमित ट्रेडिंग करने की सुविधा देता है।
अधिक जानकारी के लिए आप इस विस्तृत डील मनी ब्रोकरेज कैलकुलेटर को चेक कर सकते हैं, जिसकी मदद से आपके ट्रेड से होने वाले अंतिम लाभ या हानि पर लगने वाले, सभी करों एवं शुल्कों को कैलकुलेट किया जा सकता है।
इक्विटी डिलीवरी | ₹0 |
इक्विटी इंट्राडे | ₹0 |
इक्विटी फ्यूचर्स | ₹0 |
इक्विटी ऑप्शन्स | ₹0 |
करेंसी फ्यूचर्स | ₹0 |
करेंसी ऑप्शन्स | ₹0 |
डीलमनी मार्जिन
इस उद्योग के नजरिए से, मार्जिन वैल्यूज़ इतनी भी अच्छी नहीं है। इसलिए, अगर आप अपने ट्रेड में ऊंची मार्जिन के बारे में सोच रहे हैं, तो डील मनी आपके लिए सही नहीं है।
फिर भी, डीलमनी से जुड़ी मार्जिन डिटेल्स निम्नलिखित है:
इक्विटी | इंट्राडे के लिए 10 गुना तक |
इक्विटी फ्यूचर्स | इंट्राडे के लिए 5 गुना तक |
इक्विटी ऑप्शन्स | इंट्राडे के लिए 5 गुना तक |
करेंसी फ्यूचर्स | इंट्राडे के लिए 5 गुना तक |
करेंसी ऑप्शन्स | इंट्राडे के लिए 5 गुना तक |
कॉमोडिटी | इंट्राडे के लिए 5 गुना तक |
डीलमनी से जुड़ने के हानि
इस डिस्काउंट ब्रोकर से जुड़ी कुछ हानियां भी हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:
- यह कंपनी मार्केट में अपेक्षाकृत नहीं है इसलिए इसे लोगों का भरोसा जीतने में कुछ वक्त लगेगा।
- अभी यह ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अधिक ध्यान नहीं दे रही है।
- सीमित मार्जिन।
डीलमनी से जुड़ने के लाभ
डीलमनी द्वारा उसके ग्राहक को मिलने वाले कुछ फायदे निम्नलिखित हैं:
- सभी ट्रेडिंग और निवेश सेग्मेंट्स पर शून्य ब्रोकरेज।
- अकाउंट ओपन करने पर कोई शुल्क नहीं।
- संस्थागत स्तर पर रिसर्च की अनुमति।
- उचित ग्राहक सेवाएं।
क्या आप भी अकाउंट बनाने और ट्रेडिंग करने के बारे में सोच रहे हैं?
नीचे दिए गए फॉर्म में अपनी जानकारी भरिए और सबमिट करिए, हम कुछ देर में आपसे संपर्क करेंगे।