भारत में शेयर बाजार की शुरुआत कब हुई?

आजकल अक्सर आप न्यूज़ में शेयर मार्केट की खबर देख रहे होंगे। लेकिन क्या आपको पता है भारत में शेयर बाजार की शुरुआत कब हुई?

इसका कारण सेंसेक्स है जो रोजाना एक नयी उचाईओं को छू रहा है।

हालिया समय की बात करें तो सेंसेक्स ने 50 हज़ार के आकड़े को पार लिया है।

लेकिन ये आकड़े कोई साल दो साल में नहीं बने है।

इसके लिए बीएसई सेंसेक्स को एक लम्बा रास्ता तय करना पड़ा है।

आज आपको शेयर बाजार (About Share Market in Hindi) की शुरुआत के बारे में एक संक्षिप जानकारी साझा करूँगा।

यहाँ आपको पता लगेगा कि भारत में शेयर बाजार की शुरुआत कब हुई।


राष्ट्रीय शेयर बाजार की स्थापना कब हुई?

आपको जानकार हैरानी होगी भारत में शेयर बाजार की शुरुआत आजादी मिलने से लगभग 107 साल पहले ही हो चुकी थी।

भारत में शेयर बाजार का इतिहास किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं थी।

कुछ 22 के करीब लोगों ने मुंबई में टाउनहॉल के सामने एक बरगद के पेड़ के नीचे शेयर बाजार की शुरुआत की।

उस बरगद के पेड़ के नीचे सभी 22 लोग इकठ्ठा होते ते और ट्रेडिंग किया करते थे।

धीरे धीरे लोगों की संख्या बढ़ते गयी और कुछ सालों बाद ये महात्मा गाँधी रोड पर बरगद के पेड़ के नीचे ट्रेडिंग के लिए जुटने लगे।

इसके बाद वर्ष 1875 में ब्रोकर्स ने अपना एक एसोसिएशन बना लिया जिसका नाम “नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन” रख लिया।

और अपना एक ऑफिस भी मुंबई के दलाल स्ट्रीट पर बना खरीद लिया।

अभी तक भारतीय शेयर बाजार को कोई आधिकारिक संस्था होने की मान्यता प्राप्त नहीं थी।

लेकिन आजादी मिलने के 10 साल बाद साल 1957 में 31 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सरकार द्वारा सिक्योरिटी एक्ट के तहत मान्यता दिलाई। तब से लेकर आज तक भारतीय शेयर बाजार ने कई उतार-चढ़ाव देखे।

आज भारतीय शेयर बाजार दुनिया के सबसे बड़े बाज़ारों में शामिल है। दोस्तों इस तरह से भारतीय शेयर मार्केट की शुरआत हुई और विकास किया।


अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो अभी शुरुआत कीजिए।

बस आपको नीचे दिए फॉर्म में नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें और आपको शीघ्र ही एक कॉलबैक प्राप्त होगी।


शेयर बाजार के अन्य प्रश्नों के लिए नीचे टेबल पर जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =