दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार कौन सा है?

आजकल शेयर बाजार की चर्चा बहुत हो रही है, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार कौन सा है?

इसका जवाब जानने से पहले आपको About Share Market in Hindi के बारे में संक्षिप्त जानकारी शेयर कर देता हूँ।

अगर भारतीय शेयर बाजार की तरफ नजर डालें तो भारत वर्तमान समय में दुनिया का 7वां सबसे बड़ा मार्केट है।

भारत में दो प्रमुख एक्सचेंज है: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई निफ्टी) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई सेंसेक्स)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से जानने वाला एक्सचेंज में देश के अलग अलग सेक्टर है, अब NSE में आपने निफ़्टी ५० का नाम सुना होगा। जानना चाहते है कि Nifty 50 kya hai?

ये NSE का इंडेक्स है जिसमे शीर्ष 50 कंपनियों के स्टॉक शामिल है। जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज या बीएसई 30 में देश के शीर्ष 30 कंपनियां शामिल है।

इन दोनों इंडेक्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार को पढ़ सकते हैं।

अब आपके सवाल “दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार कौन है” को पता करते हैं।


दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार?

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) दुनिया का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। NYSE 11 वॉल स्ट्रीट, लोअर मैनहट्टन, न्यूयॉर्क सिटी, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में स्थित है। इसकी स्थापना 8 मार्च 1817 को हुई थी।

मार्च 2020 में, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का इक्विटी मार्केट कैप्टिलाइज़ेशन US$25 ट्रिलियन था।

इसके बाद अगले तीन बड़े एक्सचेंज NASDAQ (नैस्डेक), लंदन स्टॉक एक्सचेंज, और टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज है।

हालाँकि, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप इन तीनो एक्सचेंज को मिलाने के बाद भी अधिक है।

अगर भारत की बात करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारत और एशिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज है। इसकी स्थापना सन 1875 में हुई थी।

इसकी विशेषताओं की तरफ देखें तो यह कैपिटल मार्केट के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इंडेक्स भी इसका विश्वविख्यात है।


हमें उम्मीद है आपके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब मिल गया है।

अगर आप भी शेयर मार्केट में ट्रेड करने के लिए योजना बना रहे हैं तो हमें आगे की प्रक्रिया को बढ़ाने में मदद करने दें।

बस आप नीचे दिए गए फॉर्म में बुनियादी विवरण दर्ज करें और आपको शीघ्र ही एक कॉलबैक प्राप्त होगा।


शेयर मार्केट से जुड़े अन्य प्रश्न के लिए नीचे टेबल पर जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − seven =