इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़

अन्य सब-ब्रोकर के विश्लेषण

यदि आप भी इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ के साथ अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो उससे पहले आपके लिए जरुरी है कि आप इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ के बारे में जानते हो। 

चलिए, सबसे पहले इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ के बारे में मूल जानकारी प्राप्त करते हैं। 

इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ बिज़नेस के विभिन्न स्तरों जैसे मार्केटिंग सपोर्ट, बिज़नेस डेवलपमेंट, कैश फ्लो, ट्रेनिंग, ऑपरेशनल सपोर्ट और बहुत चीज़ो में सपोर्ट प्रदान करता है।

इस समीक्षा में, हम उन विभिन्न मापदंडों पर एक नज़र डालेंगे जो बिज़नेस पार्टियों को अपने बिज़नेस को शुरू करने से पहले देखनी चाहिए। 


इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ की समीक्षा 

इंडिट्रेड ने फाइनेंशियल मार्केट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय से है और उन्होंने बहुत विकास किया है। इंडिट्रेड कोच्चि का फुल-सर्विस स्टॉकब्रोकर है। इसने अपनी यात्रा वर्ष 1994 में शुरू की थी (उस समय कंपनी का नाम जेआरजी सिक्योरिटीज था)।

कंपनी ने अपनी जर्नी में खासकर इक्विटी और कमोडिटी सेगमेंट में बहुत से बदलाव देखे हैं।

इस ब्रोकर का देश के दक्षिणी हिस्सों में काफी प्रभाव है। देश के इन हिस्सों में इसकी शाखाएं और फ्रैंचाइज़ अधिक है, क्योंकि इस स्टॉकब्रोकर की उपस्थिति देश के बाकी हिस्सों की तुलना में दक्षिण में अधिक है। 

इंडिट्रेड के पास में वर्ष 2018-19 तक13,000 से अधिक सक्रिय ग्राहक थे। यदि आप इंडिट्रेड का बिज़नेस पार्टनर बनने का निर्णय लेते हैं तो आपको नियमित रिसर्च रिपोर्ट प्राप्त होगी।

एक व्यापक रिसर्च रिपोर्ट का लाभ प्राप्त करने की उच्च संभावना के साथ आसानी से बिज़नेस करने में मदद करती है। आपको ब्रोकर से दैनिक सलाह और ट्रेडिंग टिप्स भी मिलेंगे।

ब्रोकर का नाम  इंडिट्रेड
स्थापना का वर्ष  1994 
बिज़नेस मॉडल  बिज़नेस पार्टनर (सब ब्रोकर )/डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस पार्टनर 
रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो  30%-70%
इनिशियल इन्वेस्टमेंट  ₹50,000-₹2,00,000

ब्रोकर ने ट्रेडर्स के लिए ट्रेडिंग और बैंक खाते के बीच फंड ट्रांसफर करना आसान बना दिया है। इसने देश के 28 बैंकों के माध्यम से आसान फंड ट्रांसफर सुविधा प्रदान करता है  और यह निश्चित रूप से एक अच्छी संख्या है।

ब्रोकर के पास एनएसई ,बीएसई,एमसीएक्स,एनसीडीईएक्स, एमसीएक्स-एसएक्स और आईपीएसटीए की मेंबरशिप है। ब्रोकर अपने बिज़नेस पार्टनर और क्लाइंट को  निम्नलिखित सेगमेंट में ट्रेड करने के सुविधा प्रदान करता है।

यदि आप इंडिट्रेड के साथ पार्टनरशिप बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको ‘डिस्ट्रिक्ट पार्टनरशिप’ से शुरू करने का विकल्प मिलेगा। 

बिज़नेस पार्टनरशिप का यह विकल्प बाकी ब्रोकर से अलग है। इस तरह का पार्टनरशिप मॉडल शायद ही किसी ब्रोकर द्वारा पेश किया जाता है।

इस लेख में, हम इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि बिजनेस मॉडल, रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो, इनिशियल इन्वेस्टमेंट, सब ब्रोकर को प्रस्ताव आदि पर चर्चा करेंगे।


इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ की विशेषताएं

यदि आप इंडिट्रेड के साथ पार्टनरशिप बिज़नेस शुरू करते हैं, तो आपको निम्नलिखित लाभ मिलेंगें: 

  • आपको एक ही स्थान पर ट्रेडिंग प्रोडक्ट की एक विस्तृत श्रृंखला मिलती है। 
  • आपको डिस्ट्रिक्ट पार्टनरशिप बिज़नेस शुरू करने का अवसर मिलेगा, जिसमें आप एक विशिष्ट जिले के भीतर कई शाखाएँ खोल सकते हैं।
  • विशेषज्ञ प्रबंधन टीम आपको हर स्थिति को बहुत ही अच्छे तरीके से संभालने में मदद करेगी।
  • दैनिक रिसर्च कांफ्रेंस कॉल की सुविधा दी जाएगी।
  • उत्पादकता का बढ़ना और बिज़नेस रिपोर्ट उपकरण। 
  • ट्रेडर्स की सहायता के लिए एक केंद्रीकृत व्यवहार सहायता प्रणाली।
  • किसी भी ट्रेड से संबंधित मामलों में मदद के लिए हाई-टेक ग्राहक सहायता डेस्क।
  • इन्वेस्टर्स और बिजनेस पार्टनर की  ट्रेनिंग को बेस स्तर और एडवांस स्टॉक मार्केट कोर्स द्वारा प्रदान किया जाएगा। 
  • एक मजबूत ग्राहक प्रबंधन प्रणाली।
  • आपको रियल-टाइम मार्केट की जानकारी और मार्केट से संबंधित अपडेट मिलेंगे।
  • निर्णय लेने में मदद करने के लिए ब्रोकर के पास रिसर्च और सलाहकार कॉल, रिपोर्ट और सर्विस के साथ एक एडवाइजरी डेस्क है।
  • एक तेज़ और अनुकूलित सेवा का लाभ।

इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ के प्रकार

आपके पास इंडिट्रेड के साथ दो अलग-अलग तरीकों से काम करने का अवसर है। आप चुन सकते हैं कि कौन सा आपको सूट करता है।

  • बिज़नेस पार्टनर – (सब ब्रोकर )
  • डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस पार्टनर 

इंडिट्रेड उन लोगों के लिए एक विशेष मौका देता है जो इंडिट्रेड ब्रोकिंग बिज़नेस से जुड़ना चाहते हैं। आप अपने बिज़नेस को सब-ब्रोकर मॉडल के माध्यम से दो अलग-अलग तरीकों से शुरू कर सकते हैं जिसमें एक डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस पार्टनर के लिए है।

आइए विस्तार से चर्चा करें:

बिज़नेस पार्टनर(सब ब्रोकर)

इस मॉडल के तहत, एक बिज़नेस पार्टनर को ब्रोकर द्वारा उपयोग की जाने वाली सभी सेवाओं का प्रयोग करने का अधिकार है। सब ब्रोकर को अपने ग्राहकों को सभी ट्रेडिंग प्रोडक्ट प्रदान करने की भी अनुमति है।

एक सब ब्रोकर को बिज़नेस शुरू करने के लिए मुख्य ब्रोकर के पास सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। आपको एक आकर्षक रेवेन्यू शेयरिंग मिलेगा और आप उससे ज्यादा भी कमा सकते हैं। 

आपको इंडिट्रेड के बिजनेस पार्टनर के रूप में निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:

  • एक बिज़नेस पार्टनर को वीकली इंसेंटिव मिलेगा।
  • इंडिट्रेड द्वारा दी गई सीमाएं और सुविधाएं इंडस्ट्री के अनुसार सर्वश्रेष्ठ हैं।
  •  खाता खोलने के लिए तेज़ प्रक्रिया मिलेगी।  
  • कंपनी द्वारा दी जाने वाली सभी मार्केटिंग प्रोडक्ट और सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
  • एक बिज़नेस पार्टनर आसानी से वेब-आधारित स्टेटमेंट और रिपोर्टों का प्रयोग कर सकता है।
  • किसी भी क्लाइंट और बिजनेस पार्टनर के लिए एक्सक्लूसिव हेल्प डेस्क की सुविधा।
  • सभी बिज़नेस पार्टनर की सहायता के लिए, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर की सुविधा दी जाती है।

डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस पार्टनर

यह मॉडल विशेष रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो किसी विशेष जिले के लिए काम करना चाहते हैं। इस मॉडल के तहत एक बिज़नेस पार्टनर को पूरे जिले को सौंपा गया है। 

आपको पूरे जिले में अपने बिज़नेस की शाखाएँ खोलने की अनुमति होती है। डिस्ट्रिक्ट बिजनेस पार्टनर को इंडिट्रेड को सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।

इसमें आपको एक आकर्षक रेवेन्यू शेयरिंग मिलेगा।

इस मॉडल के तहत इंडिट्रेड  के साथ बिज़नेस करने से आपको निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:

  • आपको अपने जिले में बिज़नेस के लिए विशिष्टता प्राप्त होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो, कोई अन्य ट्रेडर आपके जिले में प्रतिस्पर्धा के रूप में ऑफिस  स्थापित करने के लिए इस ब्रोकर के नाम का उपयोग नहीं कर सकता है।
  • आपकी ग्रोथ के लिए ब्रोकर द्वारा लॉन्गटर्म तक मदद का वादा मिलता है। आपको कंपनी द्वारा आपके करियर के लिए आकर्षक रेवेन्यू की सुविधा दी जाएगी।
  • आप सीनियर मैनेजमेंट के साथ करीबी संबंध बनाकर रख सकते हैं।
  • ब्रोकर संगठन सपोर्ट के माध्यम से आपके बिज़नेस को स्थिरता प्रदान करता है। कंपनी आपको बदलती मार्केट स्थितियों का सामना करने और लाभ उठाने में मदद करती है।
  • सबसे महत्वपूर्ण आपके बिज़नेस के विस्तार के लिए, आपको पूरे जिले में कई शाखाएँ और फ्रैंचाइज़ खोलने की सुविधा मिलेगी।

इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो

इंडिट्रेड का रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो 30% -70% की लिमिट में है। इसका मतलब है कि यदि आप इंडिट्रेड के साथ बिज़नेस करना चाहते हैं, तो आप जेनरेट किये गए रेवेन्यू का 70% तक भी कमा सकते हैं।

उच्चतम सीमा तय नहीं है। यह एक पार्टनर की इनकम और सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि के आधार पर ऊपर भी जा सकती है।

बिज़नेस मॉडल  रेवेन्यू शेयरिंग लिमिट  
बिज़नेस पार्टनर (सब ब्रोकर )/डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस पार्टनर 30% -70%

मान लीजिए, पार्टनर ने कुल  1,00,000 का रेवेन्यू जेनरेट किया है, तो उसे 70,000 मिलेंगे और इंडिट्रेड को  केवल 30,000 मिलेंगे।

रेवेन्यू शेयरिंग की लिमिट इंडस्ट्री के अनुसार है। यह ब्रोकर की अवधि और स्थिति के अनुसार उच्च के साथ-साथ कम भी हो सकता है।


इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ सिक्योरिटी डिपॉजिट

इंडिट्रेड के साथ पार्टनरशिप बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको विशिष्ट सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है। सिक्योरिटी डिपॉजिट की सीमा  ₹50,000 – ₹2,00,000 के बीच है।

यह पैसा आपके बिज़नेस को सेट करने के लिए जैसे आवश्यक फर्नीचर और टूल्स की सुविधा देने के लिए लिया जाता है। सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंडेबल मनी है, जो ब्रोकर के साथ एग्रीमेंट खत्म होने के बाद वापिस कर दी जाती है। 

उपरोक्त डिपॉजिट  इंडस्ट्री के अनुरूप है। जितना अधिक डिपॉजिट होगा, उतना अधिक उच्च रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो होगा।


इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ ऑफर

  • आप जब शेयर बेचते है तो उसी दिन 50% फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • आपको आर्बिट्रेज मिलेगा या हम इक्विटी और कमोडिटी को बाजार को न्यूट्रल करने की इसे रणनीति कह सकते हैं।
  • धन बनाने के लिए इक्विटी, गोल्ड, म्यूचुअल फंड आदि में निवेश करने का अवसर।
  • इक्विटी, कमोडिटीज, और मुद्रा में ट्रेड  करने के लिए सलाहकार सहायता उपलब्ध है।
  • आपको एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिसके माध्यम से आप कार्यालय या घर या किसी अन्य स्थान से बिज़नेस कर सकते हैं जहां से आप करना चाहते है।

इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ रजिस्ट्रेशन

इंडिट्रेड का बिज़नेस पार्टनर बनने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

सभी मूल विवरणों के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध पंजीकरण फॉर्म भरें। आप नीचे दिखाए गए फ़ॉर्म का उपयोग करना चुन सकते हैं:

.

  • पार्टनरशिप बिज़नेस में आपकी रुचि की पुष्टि करने के लिए एक कॉल की जाएगी।
  • फिर, आपको फ्रैंचाइज़, बिज़नेस मॉडल, रेवेन्यू शेयरिंग रेशो इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए कंपनी के एक्जीक्यूटिव द्वारा कॉल की जाएगी और विस्तार से चर्चा करने के लिए अपॉइंटमेंट तय की जाएगी ।
  • मीटिंग में, आप सब कुछ स्पष्ट करने के लिए कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं।
  • वेरिफिकेशन के लिए आपको कंपनी द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपको एक अकाउंट आईडी प्रदान किया जाएगा।

इस प्रक्रिया  को पूरा होने में लगभग 8-10 बिज़नेस  दिन लगेंगे।


इंडिट्रेड फ्रैंचाइज़ का निष्कर्ष

इंडिट्रेड लंबे समय से ब्रोकिंग बिज़नेस में है। यह ग्राहकों को विभिन्न ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट प्रदान करता है। ब्रोकर के साथ बिज़नेस पार्टनर बनने की प्रक्रिया आसान हैं। यह औसत रिसर्च रिपोर्ट और अच्छी सलाहकार सहायता प्रदान करता है।

रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो और सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट  इंडस्ट्री के अनुरूप है। रेवेन्यू शेयरिंग के उच्च अनुपात के लिए कोई भी मोलभाव कर सकता है।

डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस पार्टनर के बिज़नेस मॉडल को अपना कर कोई भी अपने बिज़नेस का विस्तार कर सकता है।

यह जिले में बहु-शाखाएँ शुरू करने के लिए बिज़नेस पार्टनर की मदद करेगा। कुल मिलाकर, हम कह सकते हैं कि कोई भी इंडिट्रेड के साथ  पार्टनरशिप बिज़नेस शुरू कर सकता है।


यदि आप सब ब्रोकर के रूप में बिज़नेस करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

आप नीचे प्रदर्शित फार्म में भरकर भी शुरुआत कर सकते हैं और आपको शीघ्र ही एक कॉलबैक प्राप्त होगी।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =