Alankit Assignment Franchise in Hindi

अन्य सब-ब्रोकर के विश्लेषण

क्या आप अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं? हम आपको बता दें कि अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ (Alankit Assignment Franchise in Hindi) आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

इनके साथ बिज़नेस शुरू करने से पहले अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ के बारे में जानना ज़रूरी है।

चलिए, आगे बढ़ने से पहले इसकी जानकारी लेते हैं।

अलंकित असाइनमेंट, अलंकित ग्रुप की अग्रणी स्टॉकब्रोकिंग कंपनी में से एक है। 

यह एक ही स्थान पर दस कंपनियों के समूह का एक हिस्सा है। कंपनी वर्ष 1995 में स्थापित एक फुल-सर्विस स्टॉकब्रोकर है।

इस कंपनी का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है। कंपनी अपने अनुभवी वित्तीय समाधानों के लिए अच्छी तरह से जानी जाती है। 

अलंकित असाइनमेंट, फाइनेंशियल सर्विस और शेयर ब्रोकिंग सर्विस प्रदान करता है।  यह एक 9001: 2008 प्रमाणित कंपनी है।

ब्रोकर का  नाम  अलंकित असाइनमेंट 
स्थापना का वर्ष  1995 
ऑफिस होना जरुरी है  250-500 स्क्वायर फ़ीट 
बिज़नेस मॉडल  चैनल पार्टनर 
रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो  30%-40%
सिक्योरिटी डिपॉजिट/ इनिशियल इन्वेस्टमेंट  ₹1,00,000-₹2,00,000

अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ समीक्षा

अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ या सब ब्रोकर बिज़नेस ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेडिंग सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं।

इसमें इक्विटीकमोडिटी ट्रेडिंग, करेंसी, फ्यूचर की ब्याज दर, डेब्ट मार्केट, पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं और संस्थागत ब्रोकिंग शामिल हैं। 

यह कंपनी बॉन्ड, आईपीओ (प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश), म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश सलाहकार सेवाएं प्रदान करती है।

अलंकित असाइनमेंट को भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) दोनों में सूचीबद्ध किया गया है। कंपनी एमसीएक्स-यूएक्स और यूएसई के साथ भी पंजीकृत है। 

कमोडिटी ब्रोकिंग के लिए, कंपनी एमसीएक्स,एनसीडीईएक्स, आईसीईएक्स, आईईएक्स, एनएमसीई, एनएसईएल और एसीई के साथ पंजीकृत है।

डिपॉजिटरी सेवाओं के लिए, कंपनी एनएसडीएल और सीडीएसएल के साथ पंजीकृत है। कंपनी के पास सिल्वर और गोल्ड में भी ट्रेडिंग का प्रावधान है।

अलंकित असाइनमेंट की प्राथमिक सेवाओं में निम्नलिखित सेवाएं शामिल हैं:

  • स्टॉकब्रोकिंग
  • जोखिम प्रबंधन समाधान के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म।
  • करेंसी डेरिवेटिव में, ब्रोकर सलाहकार और ब्रोकिंग की सेवाएं प्रदान करता है।
  • डिपॉजिटरी सर्विसेज (डीपी)।
  • एसबीआई, यूबीआई, पीएनबी आदि जैसी शीर्ष कंपनियों के लिए संस्थागत ब्रोकिंग सेवाएं।
  • रजिस्ट्रार और शेयर ट्रांसफर एजेंट (आरटीए) सेवा प्रदान करता है। आईटी रिटर्न की सेवा के लिए एक ई-रिटर्न मध्यस्थ नियुक्त किया जाता है ।
  • फाइनेंशियल प्रोडक्ट के वितरण के लिए तीसरे पक्ष के रूप में कार्य करता है, जैसे कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, आईपीओ आवेदन स्वीकृति आदि।

इस लेख में, हम अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ के विभिन्न पहलुओं जैसे बिज़नेस मॉडल, रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो, पार्टनरशिप के लाभ, लागत, ऑफर आदि के विवरण पर चर्चा करने जा रहे हैं।


अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ की विशेषताएं

यदि आप अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ी के साथ पार्टनरशिप बिज़नेस शुरू करते हैं तो आपको निम्नलिखित लाभ मिलेंगे-

  • ब्रोकर, अलंकित असाइनमेंट को विश्वसनीय पार्टनरशिप बिज़नेस के लिए जाना जाता है। इसलिए आपको वही मिलेगा जो आपसे वादा किया जाएगा।
  • प्रतिस्पर्धी रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो की पेशकश की जाएगी।
  • आप अपने ग्राहकों को नवीनतम तकनीक के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म प्रदान कर सकते हैं जो अधिक रेवेन्यू उत्पन्न करने में मदद करेगा
  • अलंकित असाइनमेंट उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ अपने बिज़नेस पार्टनर को अच्छी सेवा प्रदान करते हैं।
  • यहाँ आप कार्यस्थल पर आने वाली नई चुनौतियों को सीख लेते है।
  • यह अलंकित असाइनमेंट के साथ हाथ मिलाने के लिए चैनल पार्टनर की नई और व्यापक अवधारणा प्रदान करता है।
  • ब्रोकर अपने बिज़नेस पार्टनर के लाभ के लिए समय-समय पर संगठन में आवश्यक परिवर्तन करता है।

अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ के प्रकार

अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ केवल एक प्रकार का बिज़नेस मॉडल पेश करती है।

  • चैनल पार्टनर

चैनल पार्टनर

चैनल पार्टनर अलंकित असाइनमेंट द्वारा पेश किया गया पहला और एकमात्र मॉडल है। चैनल पार्टनर मॉडल पेश करने का मुख्य उद्देश्य बिज़नेस का विस्तार करना है।

इस मॉडल के माध्यम से, एक ब्रोकर देश के छोटे शहरों तक पहुँचने और अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने की कोशिश करता है।

यदि आपके  पास एक व्यापक ग्राहक आधार है और अपने ग्राहकों को प्रोडक्ट और सेवाओं के एक पोर्टफोलियो की पेशकश करना चाहते हैं, तो आप एक चैनल पार्टनर के रूप में अलंकित असाइनमेंट के साथ कार्य कर सकते हैं। 

इसका मतलब है कि आपके ग्राहकों को किसी भी प्रोडक्ट की तलाश में कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। आप उन्हें मल्टी प्रोडक्ट की पेशकश कर सकते हैं।

एक चैनल पार्टनर के रूप में, आपको ब्रोकर के साथ कुछ सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा और वहां से काम करने के लिए ऑफिस सेट करना होगा।


अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ के फायदे :

एक चैनल पार्टनर के रूप में अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ के साथ काम करने के निम्नलिखित लाभ है-

  • कंपनी का ब्रांड नाम अलंकित असाइनमेंट आपको अपना बिज़नेस बढ़ाने और अधिक रेवेन्यू उत्पन्न करने में मदद करेगा।
  • मजबूत बैक-ऑफिस समर्थन प्रदान किया जाएगा।
  • नई तकनीक और मल्टी प्रोडक्ट की पेशकश की जाएगी।
  • आपको उचित व्यावसायिक विकास में मदद मिलेगी।
  • आपको आवश्यक मार्गदर्शन करने के लिए एक अच्छा और मजबूत संरक्षक मिलेगा। संरक्षक वरिष्ठ प्रबंधन होगा।
  • ट्रेड में  सुचारु रूप से मदद करने के लिए मजबूत रिसर्च विश्लेषण रिपोर्ट और सलाह दी जाएगी।
  • प्रतिस्पर्धी रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो।
  • कम प्रारंभिक निवेश / सिक्योरिटी डिपॉजिट

अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ रेवेन्यू शेयरिंग

अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ जेनरेट रेवेन्यू के 30% -40% की लिमिट में रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो प्रदान करती है। यह लिमिट ब्रोकिंग इंडस्ट्री में एक चैनल पार्टनर की एवरेज लिमिट से नीचे है। इसलिए कह सकते है, कि यह लिमिट फिक्स नहीं है।

इसे जमा की गई धनराशि और रेवेन्यू के आधार पर ब्रोकर के साथ सौदेबाजी करके इसे बढ़ाया जा सकता है।

बिज़नेस मॉडल का प्रकार  इनिशियल इन्वेस्टमेंट/ सिक्योरिटी डिपॉजिट 
चैनल पार्टनर  ₹1,00,000-₹2,00,000 

यदि आप एक महीने में ₹2,00,000  का रेवेन्यू उत्पन्न करते हैं,तो आपको कमीशन के रूप में औसतन ₹60,000 – ₹80,000 मिलेंगे। शेष 1,20,000 अलंकित असाइनमेंट का हिस्सा होगा।

अलंकित असाइनमेंट के साथ बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको ब्रोकर के पास कुछ सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने की आवश्यकता होती है।


अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ इनिशियल डिपॉजिट

ब्रोकर द्वारा सिक्योरिटी डिपॉजिट चार्ज किया जाता है, यह रिफंडेबल है। यह एग्रीमेंट खत्म होने के बाद वापिस कर दिया जाता है।

इस सिक्योरिटी डिपॉजिट में से कुछ राशि ब्रोकर द्वारा उपलब्ध कराए गए स्टॉक एक्सचेंज, डेस्कटॉप या ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की सदस्यता शुल्क के रूप में काट ली जाती है।

चैनल पार्टनर के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर पर किसी अन्य खर्च आदि के रूप इसी में से कटौती की जाती है।

सिक्योरिटी डिपॉजिट की सीमा ₹1,00,000-₹2,00,000 के बीच में है

बिज़नेस मॉडल का प्रकार  चैनल पार्टनर शेयर  अलंकित असाइनमेंट शेयर 
चैनल पार्टनर  60% -70%  30% -40% 

इसलिए कह सकते है कि आपको सलाह दी जाती है कि अपने वित्तीय निर्णयों की चर्चा के लिए आप एग्जीक्यूटिव से बात करें।


अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ सपोर्ट 

अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ आपको निम्नलिखित सपोर्ट प्रदान करता है।

  • मल्टी- प्रोडक्ट के लिए उच्च-तकनीकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
  • यह आपके बिज़नेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी प्रकार के आवश्यक ट्रेनिंग प्रदान करता है।
  • किसी भी ट्रेडिंग प्रोडक्ट के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। ब्रोकर आपके ग्राहकों के लिए वन-स्टॉप-शॉप है।
  • एक मजबूत ग्राहक आधार बनाने में सहायता।

अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ रजिस्ट्रेशन

निम्नलिखित चरणों से गुजरकर आप अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ के चैनल पार्टनर बन सकते हैं:

वेबसाइट पर उपलब्ध मूल और आवश्यक विवरणों के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें। आप नीचे दिए गए फॉर्म को भी चुन सकते हैं:

.

  • ब्रोकर के साथ पार्टनरशिप बिज़नेस में आपकी रुचि को वेरीफाई करने के लिए आपको कार्यकारी के द्वारा कॉल की जाएगी।
  • आपको कंपनी के द्वारा एक ओर कॉल आएगी, वे आपको उनके साथ पार्टनरशिप बिज़नेस जैसे कि उनके पास किस प्रकार का बिज़नेस मॉडल है, उनके लाभ क्या हैं, रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो, सिक्योरिटी डिपॉजिट के बारे में संक्षेप में समझायेंगे। आपको विवरण देने के लिए एक मीटिंग तय की जाएगी।
  • बिज़नेस के विवरण को जानने के लिए अलंकित असाइनमेंट के कार्यकारी के साथ एक मीटिंग रखी जाएगी। आप पार्टनरशिप बिज़नेस से जुड़ी हर बात पूछ सकते हैं, जिसे आप जानना चाहते हैं।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए आपको सभी दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • वेरिफिकेशन के बाद, आपको अपना नया बिज़नेस शुरू करने के लिए एक अकाउंट आईडी मिलेगा।
  • अब, आप अपने ग्राहकों द्वारा जेनरेट रेवेन्यू का एक आकर्षक हिस्सा प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।

इस प्रक्रिया को पूर्ण होने में लगभग 8-12 बिज़नेस दिन लगेंगे।


अलंकित असाइनमेंट फ्रैंचाइज़ का निष्कर्ष 

अलंकित असाइनमेंट, फाइनेंशियल मार्केट में बहुत पुराना ब्रोकर है। इसने ग्राहकों का भरोसा प्राप्त किया हुआ है। 

ब्रोकर एक आकर्षक रेवेन्यू शेयरिंग रेश्यो और सिक्योरिटी डिपॉजिट के बराबर सीमा के साथ केवल एक प्रकार का बिज़नेस मॉडल पेश करता है। इसके साथ ही ग्राहकों को एक ही स्थान पर सभी प्रोडक्ट सर्विस प्रदान करता है। 

ब्रोकर का चैनल पार्टनर बनने के लिए इनकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बहुत आसान है।

इसलिए हम कह सकते हैं कि पार्टनरशिप बिज़नेस शुरू करने के लिए अलंकित असाइनमेंट एक बहुत बढ़िया विकल्प है।


यदि आप सब ब्रोकर के रूप में बिज़नेस करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

आप नीचे प्रदर्शित फार्म में भरकर भी शुरुआत कर सकते हैं और आपको शीघ्र ही एक कॉलबैक प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =