Stove Kraft IPO in Hindi

अन्य IPO का विश्लेषण

Stove Kraft Limited IPO

6.8

कंपनी बैकग्राउंड

7.5/10

प्राइस बैंड

7.0/10

वित्तीय स्थिति

7.0/10

इंडस्ट्री में स्थान

6.5/10

आईपीओ प्रक्रिया

6.0/10

Pros

  • इंडस्ट्री में पुराना नाम
  • अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति

Cons

  • क़र्ज़ चुकाने का उद्देश्य
  • सिमित लाभ

शेयर मार्केट में जनवरी का महीना आईपीओ के नाम रहा है। इस कड़ी में Stove Kraft Limited IPO का नाम भी जुड़ गया है।

यह इस साल जनवरी महीने में इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरशन, इंडिगो पेंट्स, और होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी के बाद यह चौथा आईपीओ होगा।

भारतीय शेयर बाजार में Stove Kraft Limited का IPO 25 जनवरी 2021 को लॉन्च होगा।

इस पोस्ट में हम Stove Kraft Limited IPO Review in Hindi करने वाले है, इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद आपको आईडिया होगा कि Stove Kraft Limited IPO में इन्वेस्ट करना सही है या नहीं।

Upcoming IPOs in 2021:

आप Stove Kraft IPO समीक्षा को वीडियो देख सकते है।


Stove Kraft Limited IPO Review in Hindi

Stove Kraft Limited कंपनी किचन उपकरण (Appliances) बनाती है। यह किचन अप्लायन्सेज सेक्टर में एक बड़ा और प्रमुख नाम है।

अभी के समय में Stove Kraft Limited घरेलु बाजार में सबसे बड़े किचन अप्लायन्सेज सप्लायर में से एक है।

Stove Kraft Limited, पिजन (Pigeon) और गिलमा (Gilma) ब्रांड के साथ मिलकर रसोई उपकरण जैसे प्रेशर कुकर, इंडक्शन टॉप, मिक्सर ग्राइंडर, नॉन-स्टिक कुकवेयर इत्यादि बनाती है और सप्लाई भी करती है।

यह कंपनी लगभग 600 से अधिक रसोई उपकरण का निर्माण करती हैं।

कंपनी ने 1994 में केरोसिन विक स्टोव (Kerosene Wick Stove) का निर्माण करके अपना ऑपरेशन शुरू किया, और 1997 तक, यह भारत में एलपीजी स्टोव का सबसे बड़ा निर्माता था।

इन सब के अलावा, कंपनी ने 2019 से Pigeon LED का निर्माण भी शुरू किया है।

कंपनी द्वारा बनाए और डिजाइन किए गए सभी प्रोडक्ट ग्राहकों के पसंद और उपयोग के अनुसार बनाए जाते हैं।

प्रोडक्ट को डिजाइन करते समय, वे कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं का पालन करते हैं, जो निम्नलिखित हैं:

  • किफायती प्रोडक्ट
  • टिकाऊ उत्पाद
  • ग्राहकों की सुरक्षा
  • दक्षता (Efficiency)
  • ग्राहकों के अनुकूल सुविधाएँ

Stove Kraft Limited IPO लाने का उद्देश्य

Stove Kraft Limited IPO लाने का उद्देश्य इश्यू साइज के अनुसार अलग-अलग है। फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों के उद्देश्य इस प्रकार हैं:

फ्रेश इश्यू: इसका इस्तेमाल कंपनी के लोन को रीपेमेंट के लिए करने वाला है, जो कि ₹76 करोड़ है। बाकी फंड का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

ऑफर फॉर सेल: इससे जुटाए फंड्स को पूरी तरह से शेयर होल्डर्स को दिए जाएंगे। और इसमें कंपनी कोई भी हिस्सेदारी नहीं रखेगी।

Stove Kraft Limited IPO में 95 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी होंगे, जबकि ₹82.50 लाख के इक्विटी शेयर की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए लायी जाएगी।

इस OFS में सेकुया कैपिटल इंडिया ग्रोथ इन्वेस्टमेंट होल्डिंग 14,92,080 और एससीआई ग्रोथ इंवेस्टमेंट्स 60,07,920 शेयर की पेशकश करेंगे।

जबकि प्रोमोटर राजेंद्र गाँधी 6,90,700 इक्विटी शेयर और सुनीता राजेंद्र गाँधी 59,300 इक्विटी शेयर की पेशकश करेंगे। 

स्टोव क्राफ्ट लिमिटेड आईपीओ की एक त्वरित समीक्षा नीचे दी गई है:

Stove Kraft Limited IPO Review

जारीकर्ता  Stove Kraft Limited
इश्यू के प्रकार  100% बुक बिल्डिंग ऑफर
इश्यू की अवधि  इश्यू खुलने की तारीख: 25 January, 2021
इश्यू बंद होने की तारीख: 28 January, 2021
प्राइस बैंड  ₹ 384 to 385 प्रति इक्विटी शेयर
इश्यू साइज़  फ्रेश इश्यू – ₹ 95 Crore
ऑफर फॉर सेल  – 317 करोड़ 
फेस वैल्यू  ₹ 10 प्रति इक्विटी शेयर 
बिड लॉट  38 इक्विटी  शेयर या मल्टीपल में  
अधिकतम बिड राशि  (रिटेल के लिए) [•]
QIB इश्यू साइज़ का 75%
NIB इश्यू साइज़ का 15% 
रिटेल इंडिविजुअल बिडर  इश्यू साइज़ का 10% 
कर्मचारी आरक्षण
एम्प्लोयी डिस्काउंट 
लिस्टिंग  एनएसई और बीएसई    

Stove Kraft Limited IPO का Date

इस आईपीओ के कुछ महत्वपूर्ण डेट निम्नलिखित है:

विवरण  तारीख 
IPO खुलने की तारीख 25 जनवरी 2021
IPO बंद होने के तारीख 28 जनवरी 2021
एलॉटमेंट की तारीख 02 फरवरी 2021
रिफंड 03 फरवरी 2021
डीमैट में शेयर्स क्रेडिट 04 फ़रवरी 2021
IPO की मार्केट में लिस्टिंग 05 फ़रवरी 2021

Stove Kraft Limited IPO मार्केट लॉट

जब भी आप आईपीओ में निवेश करने जाते हैं, तो पहले मार्केट लॉट और न्यूनतम निवेश राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी ।

चूंकि, शेयरों को लॉट के रूप में खरीदा जाता है।

एक लॉट में शेयरों की मात्रा होती हैं, और कंपनी इस संख्या को तय करती है।

लॉट साइज़ की घोषणा पहली ही कर दी जाती है। इस प्रकार, एक लॉट साइज़ का मूल्य न्यूनतम निवेश राशि बन जाता है।

इसी तरह, कंपनी यह भी निर्धारित करती है कि कोई व्यक्ति कितने लॉट खरीद सकता है।

इस प्रकार, यह अधिकतम निवेश राशि के रूप में जाना जाता है।

Stove Kraft Limited IPO Market Lot

लॉट साइज़  न्यूनतम शेयर – 38
अधिकतम शेयर [•]
न्यूनतम राशि  ₹ 14,630
अधिकतम राशि  [•]

एक रिटेल इन्वेस्टर Stove Kraft Limited IPO में 38 शेयर के एक लॉट के लिए अप्लाई कर सकता है ।

रिटेल कैटेगरी में एक अकाउंट से अधिकतम 13 लॉट बिड किए जा सकते हैं।

एक खुदरा निवेशक को कम से कम 14630 रुपये तक निवेश करना होगा ।


Stove Kraft Limited की जानकारी

Stove Kraft Limitedने 1994 में Kerosene Wick Stoves का निर्माण करके अपना ऑपरेशन शुरू किया।

लेकिन, 1999 में एक निगमित कंपनी बन गई।

वर्तमान में, कंपनी का मुख्यालय रामनगर, कर्नाटक में है।

कंपनी के पास 660 से अधिक उत्पाद पोर्टफोलियो हैं।

इसकी उपस्थिति पूरे विश्व में है। भारत भर में इसके 34,000 से अधिक डीलर हैं और दुनिया भर में केन्या, मध्य पूर्व, युगांडा, कतर, श्रीलंका, आदि जैसे देशों में स्टोर हैं।

कंपनी वर्तमान में 2,000 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देती है और रोजगार के समान अवसर प्रदान करने और सामाजिक कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी के पास वॉलमार्ट, बिग लॉट्स और बेल्क जैसी कुछ प्रतिष्ठित USA फर्मों के बीच एक विशाल ग्राहक आधार है।

कंपनी की बेंगलुरु में सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है, और एक अन्य हिमाचल प्रदेश के बद्दी में है।


Stove Kraft IPO का वित्तीय प्रदर्शन


Stove Kraft IPO की वित्तीय जानकारी

  • EPS 2017-18 = ₹4.95
  • EPS 2018-19 = ₹0.27
  • EPS 2019-20 = ₹1.05
  • EPS 2010-21 = 6 महीने = ₹9.57

Stove Kraft IPO GMP – ग्रे मार्केट प्राइस

अभी के समय में Stove Kraft Limited आईपीओ का ग्रे मार्केट प्राइस है – ₹100 – ₹110 (22 जनवरी 2021 तक)


Stove Kraft IPO निवेश के लिए सही है या नहीं

जैसा कि ऊपर वित्तीय आंकड़े नज़र या रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी ने कुछ ज्यादा प्रॉफ़िट नहीं दिखाया है ।

इसलिए लॉंग टर्म के लिए ये आईपीओ अच्छा नज़र नहीं आ रहा है।

लेकिन, लिस्टिंग से मिलने वाले प्रॉफ़िट के लिए Stove Kraft Limited IPO में जरूर निवेश कर सकते हैं।


यदि आप आईपीओ के माध्यम से निवेश करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

आप नीचे प्रदर्शित फार्म में भरकर भी शुरुआत कर सकते हैं और आपको शीघ्र ही एक कॉलबैक प्राप्त होगी।


आईपीओ के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए टेबल पर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + nine =